साउथ एक्टर और राजनेता नंदमुरी बालाकृष्णा एक बार फिर से विवादों में हैं। वह टीडीपी सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बहनोई और उनके बेटे नारा लोकेश के ससुर हैं। हिंदूपुर से विधायक बालाकृष्णा ने चुनाव प्रचार के दौरान वहां मौजूद एक पत्रकार को थप्पड़ जड़ न केवल बदतमीजी की, बल्कि उसे गालियां भी दीं। बालाकृष्णा ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी भी दी।
साउथ के सुपरस्टार ने पत्रकार को जड़ा थप्पड़, रिश्ते में हैं मुख्यमंत्री के बहनोई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते बुधवार को बालाकृष्णा अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उनके निजी सुरक्षाकर्मियों ने अभिनेता के नजदीक आ रहे बच्चों को पीछे धकेल दिया। इस कारण कुछ बच्चों को चोटें भी आईं। वहां मौजूद एक पत्रकार ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
इस बात से गुस्साए बालाकृष्णा ने पत्रकार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसके खींचे गए फोटो को डिलीट करने के लिए कहा। जब पत्रकार ने ऐसा करने से मना कर दिया तो बालाकृष्णा का ने उसे धमकाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल शुरु किया। और जान से मारने की धमकी दी।
Actor and #TDP Hindupur MLA, #Balakrishna issuing death threats to journalists. #Elections2019 #YSRCP #nbk #Congress #BJP #JSP pic.twitter.com/MBWn5xCv5u
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने बालकृष्ण की निंदा की और माफी की मांग की। इसके बाद उन्होंने फेसबुक के जरिए कहा, 'चुनाव प्रचार के दौरान, मैंने कुछ लोगों को वीडियो बनाते देखा वो भीड़ में बच्चों पर गिर रहे थे। मैंने उन्हें गलत समझ लिया। बाद में मुझे पता चला कि वे मीडिया के सदस्य थे। अगर मीडिया का कोई भी दोस्त इससे प्रभावित हुआ है, तो मैं माफी मांगता हूं।'
यह पहला विवाद नहीं है, जब बालकृष्ण ने इस तरह की हरकत की हो। वो कई बार लोगों और अपने फैंस को कैमरे पर मारते हुए पकड़े जा चुके हैं। 2017 में कुरनूल के नंद्याल में अपने चुनावी अभियान के दौरान उन्होंने एक आदमी को थप्पड़ मारा था।