फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virosh Wedding: एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय, इन दक्षिण भारतीय अभिनेताओं ने भी अपने को-स्टार से रचाई शादी

Thu, 26 Feb 2026 03:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 26 Feb 2026 03:07 PM IST
सार

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार शादी रचा ली है। दोनों अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रश्मिका और विजय से पहले कई साउथ जोड़ियों ने अपनी को-स्टार से शादी रचाई है, जिनकी प्रेम कहानी सेट से शुरू होकर शादी में बदल गई?

विज्ञापन
South Indian actors have married their co-stars including soon Rashmika Mandanna and Vijay deverakonda?
दक्षिण भारतीय अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण की प्रसिद्ध ऑनस्क्रीन जोड़ी विजय-रश्मिका अब रियल लाइफ में पति-पत्नी बन चुके हैं। विजय-रश्मिका ने आज तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की है। लेकिन क्या आपको पता है कि 'विरोश’ की शादी से पहले कई दक्षिण भारतीय अभिनेताओं को अपनी सह-कलाकारों से प्यार हो गया और उन्होंने उनसे शादी कर ली? 

South Indian actors have married their co-stars including soon Rashmika Mandanna and Vijay deverakonda?
सूर्या और ज्योतिका - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्या और ज्योतिका
सूर्या और ज्योतिका ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों को फिल्म के सेट पर प्यार हुआ और 2006 में उन्होंने शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं- दीया और देव। दोनों मिलकर अब 2डी एंटरटेनमेंट कंपनी चलाते हैं, जो तमिल फिल्में बनाती है। सूर्या और ज्योतिका ने 'पूवेल्लम केट्टुप्पर', 'काखा काखा' और 'सिलुनु ओरु कादल' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। 

South Indian actors have married their co-stars including soon Rashmika Mandanna and Vijay deverakonda?
महेश बाबू और नम्रता - फोटो : इंस्टाग्राम

महेश बाबू और नम्रता
महेश बाबू की मुलाकात नम्रता शिरोडकर से 2000 में फिल्म 'वाम्सी' के दौरान हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों ने डेटिंग की और 2005 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं- गौतम और सितारा। महेश बाबू और नम्रता टॉलीवुड के पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Indian actors have married their co-stars including soon Rashmika Mandanna and Vijay deverakonda?
अजित और शालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम

अजित और शालिनी
अजित और शालिनी 1999 में फिल्म 'अमरकलम' के सेट पर मिले थे। दोनों को जल्दी ही प्यार हो गया और 2000 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं- अनुष्का और आद्विक। यह जोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखता है। अजित को फॉर्मूला रेसिंग का काफी शौक है।

विज्ञापन
South Indian actors have married their co-stars including soon Rashmika Mandanna and Vijay deverakonda?
यश और राधिका पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम

यश और राधिका पंडित
यश और राधिका ने पहले टीवी में साथ काम किया, फिर दोनों ने 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' जैसी फिल्म में साथ में अभिनय किया। 2016 में दोनों ने शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं- आयरा और यथार्व। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed