मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में स्टार्स की प्रोफेशनल लाइफ तो चर्चा में रहती ही है, इसके साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी खूब लाइमलाइट में रहती है। बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी लव रिलेशनशिप और ब्रेकअप की बातें आए दिन सामने आती रहती हैं। साउथ की कई हसीनाओं के लव अफेयर्स की चर्चाओं ने भी खूब सुर्खियां बटोरी।
South Actress: इन साउथ एक्ट्रेस की लव अफेयर की चर्चाओं ने खूब बटोरीं सुर्खियां, जानें लिस्ट में किस-किस का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृषा कृष्णन
साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक तृषा कृष्णन और ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबती के अफेयर की चर्चा भी काफी लंबे समय तक रही। कई बार दोनों के ब्रेकअप और फिर दोबारा लिंकअप की खबरें भी आती रही। हालांकि तृषा और राणा दग्गुबती ने कभी भी इस बात को खुद ऑफिशियल नहीं किया। अभिनेता राणा दग्गुबाती ने मिहिका बजाज से शादी की है।
Tina Thadani: हनी सिंह के साथ टीना ने कंफर्म किया अपना रिश्ता, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
तापसी पन्नू
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक सफल मुकाम बना चुकी अभिनेत्री तापसी पन्नू भी एक समय पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहीं। बैडमिंटन प्लेयर माथियस बोए के साथ अभिनेत्री के अफेयर की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। पहली बार दोनों की मुलाकात एक मैच के दौरान हैदराबाद में हुई थी। हालांकि, तापसी ने कहा कि बोए केवल उनके अच्छे दोस्त हैं।
Urvashi-Rishabh: पंत से मिलने से खुद को नहीं रोक पाईं उर्वशी? सामने आ ही गया मुलाकात का सबूत
अनुष्का शेट्टी
फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी और इसी फिल्म से रातों-रात देश से दुनिया में पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रभास को लेकर काफी चर्चाएं चली थीं। अक्सर दोनों के डेटिंग की अफवाह आती रहती थीं। फिल्म 'बाहुबली' से पहले भी इस जोड़ी ने कई फिल्मों में काम किया है और फैंस भी ने भी इन्हें साथ में खूब पसंद किया।
Rajeev Sen: फंक्शन में एक्स बॉयफ्रेंड संग दिखीं सुष्मिता, चारू और राजीव से भी आए साथ! देखें तस्वीरें
लेडी सुपरस्टार नयनतारा
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और इंडिया के माइकल जैक्सन के नाम से मशहूर प्रभुदेवा के एक दूसरे को डेट करने की काफी खबरें आईं थीं। यहां तक कहा गया था कि नयनतारा से बात आगे बढ़ाने के लिए अपनी पत्नी को तलाक भी दे दिया था, लेकिन इसके कुछ समय बाद साल 2012 में दोनों में ब्रेकअप की जानकारी सामने आई। अब अभिनेत्री नयनतारा फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन की पत्नी और दो जुड़वा बच्चों की मां हैं।
Aarav Bhatia: अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया को मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने रोका, मांगे कागजात