{"_id":"5a9a25594f1c1bd9388b45bf","slug":"south-indian-film-will-not-release-in-karnataka-from-march-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्शकों को लिए बुरी खबर, इस राज्य के सिनेमाघरों में अब नहीं रिलीज होगी कोई फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दर्शकों को लिए बुरी खबर, इस राज्य के सिनेमाघरों में अब नहीं रिलीज होगी कोई फिल्म
Sat, 03 Mar 2018 10:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कर्नाटक में दक्षिणी फिल्म प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है। अगले हफ्ते से कर्नाटक फिल्म चेंबर राज्य में फिल्म के रिलीज को लेकर अपना नया रुख अपनाने जा रहा है। जिसके चलते इस शुक्रवार से सिनेमाघरों में कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी।
दरअसल, डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर (डीएसपी) और कर्नाटक फिल्म चेंबर व साउथ इंडियन फिल्म चेंबर के बीच फिल्मों के वर्चुअल प्रिंट फीस को लेकर मतभेद चल रहा हैं। जिसके चलते कर्नाटक फिल्म चेंबर ने 9 मार्च से राज्य के किसी भी सिनेमाघरों में दक्षिण भारतीय भाषा की कोई भी फिल्म रिलीज करने से मना कर दिया है।
2 of 2
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक फिल्म चेंबर का कहना है कि डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर फिल्मों की बहुत अधिक वर्चुअल प्रिंट फीस ले रहे हैं, इस कारण उन्होंने यह फैसला किया है। अब जब तक यह मामला सुलझेगा नहीं तब तक दक्षिण भारतीय भाषा की कोई फिल्म राज्य में रिलीज नहीं होगी।
बताया जा रहा है कि डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर (डीएसपी) और कर्नाटक फिल्म चेंबर व साउथ इंडियन फिल्म चेंबर के बीच यह मामला काफी समय से चल रहा है। वहीं इस विवाद का असर कर्नाटक में बॉलीवुड फिल्मों पर भी पड़ सकता है। दक्षिण भारत में शुक्रवार को कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम आदि फिल्में मुख्य रूप से रिलीज होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।