दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण (Ram Charan) टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। 27 मार्च, 1985 को चेन्नई में जन्मे राम चरण ने 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'चिरुथा' से करियर की शुरुआत की थी। राम चरण की गिनती साउथ के उन सुपरस्टार्स में की जाती हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण अब एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगे। फिल्मों के अलावा वह ब्रैंड एंडोर्समेंट्स और पर्सनल इन्वेस्टमेंट्स से काफी पैसा कमाते हैं। राम चरण के पास आलीशान बंगला है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।
राजा- महाराजाओं जैसी जिंदगी जीता है साउथ का ये सुपरस्टार, इस प्राइम लोकेशन पर है करोड़ों का आशियाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 13 Oct 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X