फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर, 16 साल में कर चुके हैं 3 शादियां

Sat, 20 Oct 2018 10:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
South superstar pawan kalyan unknown facts
पवन कल्याण

साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण को कौन नहीं जानता। करीब 22 साल पहले टॉलीवुड में आए पवन ने कुछ चुनिंदा फिल्में ही की हैं। लेकिन उनकी स्टाइलिश और पावर इमेज लोगों के दिलों में बरकरार है। पवन कल्याण एक्टिंग से इतर एक अलग ही दिशा में अपनी भागीदारी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और वह है राजनीति के क्षेत्र में। पवन जनसेना पार्टी के अध्यक्ष हैं और उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में तेलंगाना की 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

South superstar pawan kalyan unknown facts
पवन कल्याण

पवन कल्याण सुपरस्टार एक्टर चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। पवन की पहली फिल्म ‘अक्कड़ अम्माई लक्कड़’ 1996 में आई थी। 1998 में पवन की फिल्म ‘ठोली प्रेमा’ की को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

South superstar pawan kalyan unknown facts
पवन कल्याण

पवन कल्याण को खेती का बहुत शौक है। वो खाली वक्त मिलने पर अपने फॉर्म हाउस पर खेती करते मिलते हैं। इसके अलावा उनकी एक्टिंग के बारे में तो आ जानते ही होंगे। पवन को साउथ का अमिताभ बच्चन कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
South superstar pawan kalyan unknown facts
पवन कल्याण

पवन कल्याण तीन बार शादी कर चुके हैं। पवन कल्याण की पहली पत्नी नंदिनी थीं, जिनसे उन्होंने 1997 में शादी की लेकिन 1999 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद पवन ने 2009 में रेनू देसाई से शादी की। लेकिन 3 साल बाद ही 2012 में पवन और रेनू अलग हो गए। पवन ने 2013 में अन्ना लेजनेवा से शादी की है।

विज्ञापन
South superstar pawan kalyan unknown facts
pawan kalyan

पवन का एक्टिंग करियर 22 साल से भी ज्यादा का है। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 23 फिल्में की हैं। वे एक फिल्म के लिए करीब 18 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। पवन कल्याण के राजनीति में बिजी होने के बावजूद उनका क्रेज फैंस में कम नहीं हुआ है। पवन मार्च 2014 में जन सेना पार्टी बना कर राजनीति में भी आ गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed