29 अक्टूबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर 'चेंज विदइन' मीट का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मनोरंजन जगत के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। इवेंट के बाद सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ सेलेब्स की फोटोज जमकर वायरल हुई थीं। लेकिन अब उन वायरल फोटोज पर एक गायक ने सवाल उठाया है।
दरअसल पीएम मोदी के अवास पर जो कार्यक्रम आयोजित हुआ था। उस आयोजन में गायक एसपी बालासुब्रमण्यम भी शामिल हुए थे। लेकिन उस इवेंट में उनके साथ जिस तरह का बर्ताव हुआ उसका खुलासा करने के चलते वो सुर्खियों में हैं।
एसपी बालासुब्रमण्यम ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिसमे उन्होंने लिखा, 'मैं आपका बहुत आभारी हूं रामोजी रावजी, क्योंकि उन्हीं की वजह से मैं उस रिसेप्शन का हिस्सा बन सका जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अक्टूबर को अपने घर पर होस्ट किया था।'
इसके आगे अपने पोस्ट में बालासुब्रमण्यम ने लिखा, 'उस परिसर में ही सुरक्षाकर्मियों द्वारा हमारे मोबाइल ले लिए गए और हमें उनके टोकन्स दे दिए गए। लेकिन मैं स्टार्स को प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी लेते हुए देख कर दंग रह गया। ये वो चीज थी जिसे देख कर आप कहते हैं हम्म्म्म्म ?
5 of 5
PM Modi With Stars
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पीएम मोदी के आवास पर रके गए कार्यक्रम में कई दिग्गज सितारे पहुंचे थे। इन सितारों की लिस्ट में शाहरुख खान, आमिर खान, कृति सैनन, एकता कपूर, और कंगना रनौत शामिल रहे। वहीं करीबन हर सेलेब ने पीएम मोदी के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर की थी।
पढ़ें: 10 साल तक डेट करने के बाद भी तबु ने क्यों नहीं की शादी? अजय देवगन ने किया था बड़ा खुलासा