फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्म पुरस्कारों की घोषणा: एसपी बालासुब्रमण्यम सहित इन हस्तियों को मिलेगा सम्मान

Mon, 25 Jan 2021 11:03 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 25 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
SP Balasubrahmanyam has been honoured with Padma Vibhushan posthumously KS Chithra gets Padma Bhushan
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Twitter: @iamharishkalyan

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस लिस्ट में कला जगत से जुड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं।

SP Balasubrahmanyam has been honoured with Padma Vibhushan posthumously KS Chithra gets Padma Bhushan
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Facebook

फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रहे एसपी बालासुब्रमण्यम  (मरणोपरांत) पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। बालासुब्रमण्यम का पिछले साल सितंबर में कोरोना के चलते निधन हो गया था। उन्हें पद्म विभूषण के अलावा पद्मश्री और पद्म भूषण समेत छह राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। बालासुब्रमण्यम ने अपने करियर में 16 भारतीय भाषाओं में 40,000 से अधिक गाने गाए। 

SP Balasubrahmanyam has been honoured with Padma Vibhushan posthumously KS Chithra gets Padma Bhushan
केएस चित्रा - फोटो : फाइल

बालासुब्रमण्यम के अलावा केरल की रहने वाली केएस चित्रा को भी पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। चित्रा भारतीय शास्त्रीय, भक्ति और लोकप्रिय संगीत भी गाती हैं। उन्होंने तेलुगु, मलयालम, तमिल, कन्नड़, हिंदी, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, गुजराती, राजस्थानी, उर्दू, संस्कृत, और बंगला सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में 25,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
SP Balasubrahmanyam has been honoured with Padma Vibhushan posthumously KS Chithra gets Padma Bhushan
कैथाप्रम - फोटो : फाइल

इनके साथ ही दक्षिण भारत के मशहूर गीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता, गायक, पटकथा लेखक कैथाप्रम को पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा की गई है। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। इसके साथ उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया है।

विज्ञापन
SP Balasubrahmanyam has been honoured with Padma Vibhushan posthumously KS Chithra gets Padma Bhushan
रामविलास पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पद्म विभूषणः जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल, मौलाना वहिदुद्दिन खान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी श्री नरिंदर सिंह कपानी(मरणोपरांत), डॉ बेले मोनप्पा हेगड़े
पद्म भूषणः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और लखनऊ के धर्मगुरु कल्बे सादिक (मरणोपरांत),  केशुभाई पटेल(मरणोपरांत), रजनीकांत श्रॉफ, तारलोचन सिंह, चंद्रशेखर कांबरा, कृष्णन नायर शांतकुमारी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed