बॉलीवुड में सिर्फ कल्पना पर आधारित फिल्में नहीं बनती बल्कि इनकी कहानियां काल्पनिक और सच्ची दोनों तरह की घटनाओं से प्रेरित होती हैं। बॉलीवुड में अक्सर अंडरवर्ल्ड से जुड़ी कहानियों का खासा प्रभाव देखने को मिलता है। दशकों से अपराध और अंडरवर्ल्ड से जुड़ी फिल्में बॉलीवुड में बनती रही हैं। ये बॉलीवुड के पसंदीदा टॉपिक्स में से एक है। कंपनी, अब तक छप्पन, शूट आउट एट लोखंडवाला जैसी कई फिल्में बन चुकी हैं। इसके अलावा अंडरवर्ल्ड के साथ साथ देशभर में हुईं क्राइम की चर्चित कहानियां भी बॉलीवुड की स्क्रिप्ट का हिस्सा बनती रही हैं। ऐसी कहानियां राजनीतिक हत्याकांड, मर्डर मिस्ट्री, एनकाउंटर पर आधारित होती हैं। आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो अपराध की दुनिया में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित थीं और लोगों ने इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर खूब सराहा।
बॉलीवुड: जब पर्दे पर दिखाई गई असल जिंदगी के अपराध पर बनी ये फिल्में, दर्शकों से मिली थी वाहवाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलवार
नोएडा में साल 2008 में दोहरा हत्याकांड हुआ। इस में एक 13 साल की लड़की आरुषि और एक नौकरी हेमराज का कत्ल हुआ था। इस केस ने पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा। महीनों तक ये खबर चैनलों, अखबारों की सुर्खियां बनी रहीं। इस केस को लेकर अलग अलग कयास लगाए जाते रहे। इस कहानी पर साल 2015 में फिल्म आई तलवार, जो मेघना गुलजार ने बनाई थी। इस फिल्म में मुख्य किरदार इरफान खान ने निभाया।
नो वन किल्ड जेसिका (2011)
दिल्ली की एक मॉडल जेसिका लाल के मर्डर पर आधारित ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित थी, जिसमें जेसिका लाल का मर्डर मनु शर्मा ने किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार रानी मुखर्जी और विद्या बालन ने निभाया था।
मद्रास कैफे (2013)
2013 में आई मद्रास कैफे 1980 के दशक के दौरान श्रीलंका के हुए गृहयुद्ध पर आधारित फिल्म हैं। इसमें तमिल संगठन लिट्टे द्वारा आजादी को लेकर चल रही जंग को दिखाया गया है। इस गृहयुद्ध में भारतीय हस्तक्षेप और पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को भी दिखाया गया है। यह फिल्म रिलीज होने के बाद से काफी विवादों में रही थी।
शूटआउट एट लोखंडवाला (2007)
शूटआउट एट लोखंडवाला फिल्म 1991 के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हुए शूटआउट पर आधारित है। इस शूटआउट में अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर्स और मुंबई पुलिस के बीच हुए एनकाउंटर को दिखाया गया है। 4 घंटे तक चले इस एनकाउंटर को न्यूज चैनल्स पर प्रसारित किया गया था।