नए साल के पहले शुक्रवार को हिंदी सिनेमा के दर्शकों का परिचय एक नए चेहरे से होने जा रहा है। फिल्म 'भंगड़ा पा ले' अभिनेता सनी कौशल के साथ नजर आएंगी 26 वर्षीया रुखसार ढिल्लों।
बॉलीवुड में 2020 की ये है पहली नई एंट्री, अमर उजाला से बोलीं, ‘मेरे दिल की धड़कने बढ़ी हुई हैं’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदाकारी के प्रति आपका रूझान कैसे जगा?
मुझे शुरू से ही एक्टिंग करना पसंद था। घर में एक वीडियो कैमरा था जिसके सामने मैं डांस और एक्टिंग किया करती थी। लेकिन मैंने कभी /s नहीं सोचा था कि मैं इसी फील्ड में अपना करियर बनाऊंगी। इंटरमीडिएट में मैंने थियेटर शुरू किया। वहां मुझे पता चला कि किरदार कैसे निभाना है, किरदार निभाते समय किस तरह सोचना है, किस तरह दूसरे की शख्सियत अपने अंदर बसानी है और कैसे दूसरे से डायलॉग बोलना है। इसके बाद जब मुझे ऑफर आए तो मेरी भी रुचि जग गई और मैं इसी तरफ चल पड़ी।
हिंदी फिल्म जगत में आप पहला कदम रखने जा रही हैं, तो क्या कुछ सोच रही हैं?
मेरे दिल की धड़कने बढ़ी हुई हैं। मैं उत्साहित तो हूं ही लेकिन साथ में थोड़ी डरी भी हुईं हूं। ट्रेलर से लेकर अभी तक की मिली प्रतिक्रिया से मैं खुश हूं। शूटिंग के दौरान भी मुझे बहुत मजा आया। शुरू से लेकर अभी तक हम इतना समय बिता चुके हैं कि सभी एक दूसरे के लिए परिवार की तरह हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है।
शूटिंग के दौरान सह अभिनेता सनी कौशल के साथ आपके रिश्ते कैसे रहे?
वैसे तो फिल्म में हम एक दूसरे से दुश्मनी निभाते हुए नजर आ रहे हैं, यह रिश्ता हमने बखूबी निभाया है। लेकिन, ऑफ स्क्रीन हमने एक दूसरे की काफी टांग खिंचाई की है। सनी स्वाभाव से बहुत ही हंसमुख हैं। उन्होंने पूरे शूट के दौरान यह नहीं दिखाया कि वह पहले ही फिल्मों में काम कर चुके हैं और मैं यहां नई हूं। उन्होंने मुझे हर जगह प्रोत्साहित किया।