Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
special screening of akshay kumar film samrat prithviraj and urvashi rautela became Global Ambassador of Smile Train today celebrity update in 10 pictures
{"_id":"6298dab7303007264b061d0f","slug":"special-screening-of-akshay-kumar-film-samrat-prithviraj-and-urvashi-rautela-became-global-ambassador-of-smile-train-today-celebrity-update-in-10-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos of The Day: 'सम्राट पृथ्वीराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग और उर्वशी रौतेला का गॉर्जियस लुक, 10 तस्वीरों में देखें सेलिब्रिटी अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos of The Day: 'सम्राट पृथ्वीराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग और उर्वशी रौतेला का गॉर्जियस लुक, 10 तस्वीरों में देखें सेलिब्रिटी अपडेट
बहुप्रतिक्षीत हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' भी कल यानी 3 जून को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, इसलिए अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म को सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपडेट दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की गॉर्जियस अभिनेत्री में शुमार उर्वशी रौतेला ने भी अपनी ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है और साथ ही जानकारी दी है कि वह स्माइल ट्रेन (अंतर्राष्ट्रीय धर्मार्थ संस्था) की ग्लोबल एंबेसडर बन गई हैं। इसके कई अन्य सेलेब्स भी खुद से जुड़े कई अपडेट्स साझा किए हैं। तो चलिए दस तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
2 of 10
सम्राट पृथ्वीराज
- फोटो : amar ujala
आज लखनऊ में फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की आज स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अमित शान समेत कई नेताओं ने अक्षय कुमार की फिल्म देखी, वहीं इसे यूपी में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर कर लोगों से इस फिल्म को थिएटर्स में जाकर देखने की अपील भी की है।
3 of 10
उर्वशी रौतेला
- फोटो : insta
बॉलीवुड दीवा उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती के लिए तो जानी ही जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने देश से लेकर विदेश तक में नाम कमाया है। अब वह अंतर्राष्ट्रीय धर्मार्थ संस्था स्माइल ट्रेन का ग्लोबल एंबेसडर बन गई हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया के जरिए दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : insta
इस समय अबू धाबी में आईफा 2022 का आगाज हो चुका है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें धमाल मचाने पहुंच चुके हैं। वहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी आईफा में शिरकत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने बेबी फिल्टर के साथ क्यूट अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, आईफा के लिए तैयार आप सभी को देखे के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।
विज्ञापन
5 of 10
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और हमेशा ही फैंस के साथ कई दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं। आज उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ने उनकी जिंदगी में आने वाले अच्छे लोगों का शुक्रिया कहा है। अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, जिन लोगों ने मेरी जिंदगी में शामिल होकर उसे बेहतर बना दिया उनको दिल से शुक्रिया और जिन लोगों ने मेरी जिंदगी से दूर होकर उसे और भी बेहतर बना दिया उन्हें तो मेरे दिल से दोगुना शुक्रिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।