फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Spiritual Guru: इन आध्यात्मिक गुरुओं को मानते हैं ये सितारे, कोई भी काम करने से पहले लेते हैं नाम

Tue, 20 Sep 2022 01:35 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 20 Sep 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Spiritual Guru Of Bollywood Celebs Shilpa Shetty to Aishwarya Rai Bachchan Sanjay Dutt
ऐश्वर्या राय-शाहिद कपूर-शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

चकाचौंध भरी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे आध्यात्मिकता से भी गहरा जुड़ाव रखते हैं। अध्यात्म से जुड़े रहने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने गुरु का नाम ले रखा है। जिंदगी का कोई भी अहम फैसला या काम करने से पहले वे अपने गुरु का नाम लेना नहीं भूलते हैं। सार्वजनिक रूप से भी कई बार ये स्टार्स इस बात को स्वीकार कर चुके हैं। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में, जो आध्यात्मिक गुरुओं को करते हैं फॉलो...

Spiritual Guru Of Bollywood Celebs Shilpa Shetty to Aishwarya Rai Bachchan Sanjay Dutt
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन सत्य साईं बाबा की बहुत बड़ी भक्त रही हैं। कम ही लोग यह बात जानते हैं कि सत्य साईं की देहत्याग के बाद ऐश्वर्या बहुत उदास हो गईं थीं। सूत्रों के मुताबिक, वह अपनी जिंदगी का हर बड़ा फैसला सत्य साईं की सलाह के बाद ही लेती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चन फैमिली की बहू बनने का निर्णय भी उन्होंने साईं सलाह के बाद ही लिया था।

Spiritual Guru Of Bollywood Celebs Shilpa Shetty to Aishwarya Rai Bachchan Sanjay Dutt
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त
बॉलीवुड के संजू बाबा अभिनेता संजय दत्त आर्ट ऑफ लिविंग प्रमुख आध्यात्मिक गुरु रविशंकर को फॉलो करते हैं। वह अक्सर श्री श्री रविशंकर से मिलने उनके आश्रम जाते हैं। एक बार मीडिया ने उनसे इस मुलाकात के बारे में पूछा तो उन्होंने इसी निजी मुलाकात बताकर बात टाल दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Spiritual Guru Of Bollywood Celebs Shilpa Shetty to Aishwarya Rai Bachchan Sanjay Dutt
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी
बॉलिवुड की फेमस और बेहद खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी वननेस यूनिवर्सिटी के आचार्य भगवान और अम्मा को मानती हैं। एक पुस्तक के विमोचन समारोह में शिल्पा ने कहा था, 'जबसे मैंने वननेस यूनिवर्सिटी जाना शुरू किया है, मेरे जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। भगवान आचार्य, अम्मा और नमनजी का आशीर्वाद हमें मिला, सिर्फ मैं ही नहीं मेरा पूरा परिवार भाग्यशाली है।'

विज्ञापन
Spiritual Guru Of Bollywood Celebs Shilpa Shetty to Aishwarya Rai Bachchan Sanjay Dutt
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर
अभिनेता शाहिद कपूर और उनका पूरा परिवार गुरु राधा स्वामी सत्संग व्यास के भक्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को शाहिद के पिता पंकज कपूर ने राधा स्वामी के सत्संग में ही पसंद किया था। दरअसल, मीरा का परिवार भी राधा स्वामी गुरु को मानता है। दोनों की शादी के वक्त भी सत्संग के मुखिया उपस्थित रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed