{"_id":"5d308f698ebc3e6cdc3ab902","slug":"spotted-khushi-kapoor-malaika-arora-nora-fatehi-bruna-abdullah-esha-gupta-amisha-patel-farah-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका के फिट अंदाज से फराह के फनी हेयर स्टाइल तक, कुछ ऐसे नजर आए सेलेब्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका के फिट अंदाज से फराह के फनी हेयर स्टाइल तक, कुछ ऐसे नजर आए सेलेब्स
अमर उजाला, मुंबई टीम
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमर उजाला का रोविंग कैमरा दिन भर मुंबई की गलियों में घूमता है। इसी के बहाने हम आपको हिंदी सिनेमा की हलचल भी दिखाते रहते है। आज सबसे पहले बात मलाइका अरोड़ा की। अक्सर अर्जुन कपूर के साथ मायानगरी में नज़र आने के अलावा मलाइका अरोड़ा तो हरदम अपने जिम के बाहर ही नज़र आती हैं। अपने जिम से एक दिन की भी छुट्टी नहीं लेती हैं। इसीलिए मलाइका अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन जिम जाते वक्त भी अपने फैशन सेंस को हर दम बरकार रखती हैं।
2 of 6
नोरा फतेही और तुलसी कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म बाटला हाउस ने नोरा फतेही को भी स्टार बना दिया है। हरदम सिर्फ आइटम सॉन्ग में नज़र आने वाली ये अदाकारा अब फिल्म बाटाला हाउस में अभिनय करती हुई भी नज़र आने वाली हैं। वहीं तुलसी कुमार का फिल्म के लिए गाया गाना ओ साकी साकी रे और नोरा फतेही के ठुमके भी मशहूर हो चुके हैं। दोनों एक साथ दिखीं अपनी इस फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में।
3 of 6
खुशी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अब बात करते हैं खुशी कपूर की यानी बोनी कपूर की लाडली बिटिया नं. 2 की। तस्वीरें खिंचवाना सीखना हो तो आजके इन स्टार किड्स से सीखिए। फोटोग्राफरों को पीछे देख ये स्टार किड्स कभी भी तस्वीर खिंचवाने से नहीं चूकते। खुशी कपूर की यह तस्वीर इस बात का सबूत है। हर बार वह इन फोटोग्राफरों को तस्वीर निकालने का पूरा मौका देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ब्रूना अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
ब्रजीलियन अदाकारा ब्रूना अब्दुल्ला भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। सुर्खियों का कारण इस तस्वीर में साफ नज़र आ रहा है। हाल ही में एक और खबर आई है की ब्रूना ने चुपके चुपके अपने काफी समय से चल रहे बॉयफ्रेंड ऐलेन फ्रेजर से शादी भी रचा ली है। ऐलेन फ्रेजर स्कॉटलैंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ईशा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म वन डे जस्टिस डेलिवर्ड के बाद अब ईशा गुप्ता जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शुरूआत करने वाली हैं। एक्ट्रेस अमीशा पटेल निर्माणित फिल्म देसी मैजिक में ईशा अहम भूमिका निभाने वाली हैं। ईशा के साथ इस फिल्म में जायद खान भी नज़र आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।