फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीरेड्डी ने साउथ के सुपरस्टार को सरेआम कहे अपशब्द, वायरल वीडियो में कैद हुए गंदे इशारे

Fri, 20 Apr 2018 08:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
sri reddy abuses pawan kalyan on camera show off her middle finger after his statement on actress
sri reddy Mallidi

दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कुछ समय पहले कास्टिंग काउच के विरोध में एक ऐसा काम कर दिया था जिसके बारे में सोचकर लोग शर्म से लाल हो जाएंगे। दरअसल एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने टॉपलेस होकर बीच सड़क प्रदर्शन किया था। एक्ट्रेस के इस तरह से प्रोटेस्ट करने पर तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी ले लिया था। इसके बाद इंडस्ट्री में किसी ने भी उनके साथ काम न करने का फैसला किया है। इसी कड़ी में बीते रविवार को फिल्म स्टार और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने रेड्डी को एक सलाह दे डाली थी। उस सलाह को लेकर अब श्री रेड्डी ने अभिनेता पवन कल्याण को जमकर गालियां दी हैं और सबके सामने अभद्र आचरण किया है।

sri reddy abuses pawan kalyan on camera show off her middle finger after his statement on actress
sri reddy

दरअसल पवन कल्याण ने एक्ट्रेस श्री रेड्डी के बारे में कहा था कि यदि उन्हें न्याय चाहिए तो पुलिस स्टेशन या कोर्ट जाना चाहिए न कि टीवी चैनल्स पर। कोर्ट में अपना केस लड़ने की बजाए यदि वह टीवी चैनलों पर बातचीत करती रहेंगी तो इसका उन्हें कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। अब श्री रेड्डी ने सुपरस्टार पवन कल्याण को जवाब दिया है और उन्हें जमकर अपशब्द कहे हैं।

sri reddy abuses pawan kalyan on camera show off her middle finger after his statement on actress
sri reddy

श्री रेड्डी ने पवन कल्याण के बारे में कहा- 'मैं पवन कल्याण के बयान से खुश नहीं हूं लेकिन ठीक है। उन्होंने अन्य महिलाओं को प्रोटेक्ट करने की बात तो कही लेकिन मेरे मामले को दबा दिया। मैं उन्हें समझ नहीं पा रही। यह ठीक है। मैं जलन नहीं महसूस कर रही और मैं लोगों का अटेंशन या पॉपुलैरिटी पाने की कोशिश नहीं कर रही हूं।' पवन कल्याण के बारे में यह बयान दिए जाने के कुछ ही वक्त बाद उनके फैन्स ने श्री को गाली देना और उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। एक इंटरव्यू के दौरान आखिरकार श्री बुरी तरह भड़क गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sri reddy abuses pawan kalyan on camera show off her middle finger after his statement on actress
sri reddy

उन्होंने पवन कल्याण को गंदी गाली भी दी। मालूम हो कि श्री ने रोल देने के बदले एक्ट्रेसेज के साथ शारीरिक और यौन शोषण करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई है और इसमें उन्होंने राणा दग्गुबाती के भाई समेत कई बड़े लोगों का नाम भी सामने रखा है। देखें वीडियो-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed