{"_id":"5a9b75ba4f1c1b8a258b52e0","slug":"sridevi-5-films-which-never-release-these-are-the-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी भी रिलीज नहीं हो पाई श्रीदेवी की यह 5 फिल्में, ये थी असली वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी भी रिलीज नहीं हो पाई श्रीदेवी की यह 5 फिल्में, ये थी असली वजह
Sun, 04 Mar 2018 10:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही दुनिया को अलविदा कह गई हों लेकिन लोगों में दिल में वह हमेशा जिंदा रहेंगी। वह न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस थीं बल्कि एक शानदार डांसर भी थीं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि उनकी कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जो आजतक रिलीज नहीं हो पाई। इन फिल्मों के रिलीज न होने के अलग-अलग कारण हैं। आइए हम आपको श्रीदेवी की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिलीज नहीं हुई और इसके पीछे क्या कारण क्या है।
2 of 6
साल 1988 में डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने विनोद खन्ना, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म 'जमीन' बनाने की घोषणा की थी। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट भी हो गया था लेकिन पूरी फिल्म शूट नहीं होने के कारण ये रिलीज नहीं हो सकी।
3 of 6
डायरेक्टर केआर रेड्डी ने सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' की स्टार कास्ट यानि श्रीदेवी, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर को लेकर फिल्म 'गर्जना' (1991) बनना चाहते थे। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया था और शूटिंग भी शुरू हो गई थी लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट और प्रोड्यूसर के बीच पेमेंट को लेकर अनबन हुई और फिल्म बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डायरेक्टर अनिल शर्मा ने साल 1990 में अनिल कपूर और श्रीदेवी को लेकर फिल्म 'महाराजा' बनाने की घोषणा की थी। फिल्म की कास्ट को लेकर कुछ दिक्कतें हुई और फिल्म बंद हो गई। इसके बाद इसी नाम से साल 1998 में ये फिल्म आई जिसमें गोविंदा और मनीषा कोइराला ने काम किया था।
विज्ञापन
5 of 6
एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया था कि उन्हें और श्रीदेवी को लेकर 'गोविंदा' नाम से एक फिल्म बनने वाली थी। फिल्म के लिए दोनों ने फोटोशूट भी करवाया था लेकिन किसी कारण से फिल्म बन ही नहीं पाई। इसके बाद उनकी जोड़ी को फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में कास्ट किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।