{"_id":"5a9b8f674f1c1bf07b8ba50e","slug":"sridevi-and-boney-kapoor-throwback-picture-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी और बोनी कपूर की ये तस्वीर हो रही वायरल, फोटो देख फैंस के आ जाएंगे आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी और बोनी कपूर की ये तस्वीर हो रही वायरल, फोटो देख फैंस के आ जाएंगे आंसू
Sun, 04 Mar 2018 05:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Mar 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रीदेवी के अचानक निधन से उनका परिवार ही नहीं बल्कि पूरा बॉलीवुड सदमें में है। हाल ही में बोनी कपूर ने उनके साथ बिताये आखिरी लम्हों का खुलासा भी किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर श्रीदेवी को याद करने वाले फैंस की भरमार है। बोनी कपूर और श्रीदेवी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
2 of 5
Boney Kapoor on Sridevi`s death
वायरल हो रही तस्वीर में बोनी कपूर श्रीदेवी को कुछ खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों के एक्प्रेशन को देख आपको उनके बीच प्यार की बखूबी झलक मिल जाएगी। यह फोटो किसी पार्टी की है जहां बोनी कपूर अपनी पत्नी श्रीदेवी को कुछ खिला रहे हैं।
3 of 5
श्रीदेवी
4 फरवरी की रात दुबई में श्रीदेवी ने आखिरी सांस ली थी। श्रीदेवी वहां अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने गई थीं। उनकी मौत की वजह बाथटब में दुर्घटनावश डूबने को बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sridevi
जिस वक्त श्रीदेवी का निधन हुआ बोनी कपूर उनके साथ होटल के कमरे में ही थे। हाल ही में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने एक इमोशनल लेटर लिखा था उन्होंने लिखा कि वह अपने बर्थडे पर लोगों से यही कहना चाहती हैं कि वे अपने मां-बाप से प्यार करें। मेरी मां का सबसे बड़ा हिस्सा पापा के लिए उनका प्यार था। यह प्यार अमर है क्योंकि उसके जैसी दुनिया में कोई दूसरी चीज नहीं है। मैंने और खुशी ने अपनी मां को खोया है लेकिन पापा ने अपनी 'जान' खोई है।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीदेवी
- फोटो : SELF
श्रीदेवी को देश की पहली महिला सुपरस्टार माना जाता है। पहली फिल्म से लेकर चालबाज, मिस्टर इंडिया और चांदनी तक और फिर 2012 में इंग्लिश विंग्लिश और 2017 में आई मॉम तक सिल्वर स्क्रीम में उनका जादू बरकरार रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।