फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबानी के स्कूल से निकलकर न्यूयॉर्क पहुंच गई थीं जाह्नवी, बर्थडे पर जानिए ऐसी अनकही बातें

Tue, 06 Mar 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
sridevi daughter jhanvi kapoor 21st birthday special
जाह्नवी कपूर और श्रीदेवी

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का आज जन्मदिन है। 6 मार्च 1997 को मुंबई में जन्मीं जाह्नवी 21 साल की हो गईं हैं। जल्द ही वह फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस की है जिसमें उनके अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर होंगे लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही उनकी मां श्रीदेवी की अचानक मौत हो गई।

sridevi daughter jhanvi kapoor 21st birthday special

जाह्नवी ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है, जिसके बाद वह न्यूयॉर्क चलीं गईं जहां उन्होंने ली स्ट्रॉसबर्ग थियेटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से कोर्स किया। कोर्स खत्म करने के बाद जाह्नवी बॉलीवुड में लॉन्च होने की तैयारी में जुट गईं। फिल्ममेकर करण जौहर ने जाह्नवी को अपनी फिल्म में कास्ट किया। मराठी फिल्म 'सैराट' के हिन्दी रीमेक 'धड़क' से वह डेब्यू करेंगी। यह फिल्म 20 जुलाई 2018 में रिलीज होगी।

sridevi daughter jhanvi kapoor 21st birthday special
जाह्नवी कपूर

जाह्नवी हर इवेंट में अपनी मां के साथ ही नजर आती थीं लेकिन इस बार उनके 21वें जन्मदिन पर श्रीदेवी साथ नहीं होंगी। गौरतलब है कि जाह्नवी के जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही 24 फरवरी को श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। श्रीदेवी ने बेटी के बर्थडे के लिए एक महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। श्रीदेवी जब भांजे की शादी अटेंड करने दुबई गईं तो जाह्नवी ने उन्हें पूरी शॉपिंग लिस्ट थमा दी थी लेकिन उससे पहले ही श्रीदेवी इस दुनिया से विदा हो गईं जिसके बाद जाह्नवी पूरी तरह टूट गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi daughter jhanvi kapoor 21st birthday special
जाह्नवी कपूर

मां को याद करते हुए जाह्नवी ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल चिट्ठी लिखी। जाह्नवी ने लिखा, 'मेरे सीने में एक अजीब सा खालीपन है और मुझे पता हे कि मुझे उसके साथ जीना सीखना होगा। मैं अब भी आपके प्यार को महसूस कर पा रही हूं। मुझे महसूस होता है कि आप मुझे दुख और तकलीफों से बचा रहीं हैं। मैं जब भी अपनी आंखें बंद करती हूं तो मुझे अच्छी चीजें ही दिखाई देती हैं। मुझे पता है कि ऐसा आप ही कर रहीं हैं। हम जब तक आपके साथ रह पाए, उसके लिए बहुत खुशनसीब हैं। शायद आप इस दुनिया के लिए नहीं थीं। आप बहुत अच्छी और प्यार से भरी हुईं थीं इसलिए भगवान ने आपको वापस बुला लिया लेकिन कम से कम हम आपके साथ रह तो सके।'

विज्ञापन
sridevi daughter jhanvi kapoor 21st birthday special
जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने भले ही अभी तक फिल्मी करियर शुरू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। फिल्मी पार्टियों से लेकर उनके एयरपोर्ट लुक्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। 
 

 

Lakme Fashion Week . . . . . . . . . . . #fashion #bollywood #jhanvi #jhanvikapoor #sridevi #janhvikapoor #janhvi #fashionistas #lakme

A post shared by Jhanvi Kapoor (@jhanvikapoor) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed