{"_id":"58859d8d4f1c1bc37ecf3b42","slug":"sridevi-daughter-jhanvi-kapoor-dating-with-boyfriend-shikhar-pahadiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट पर निकलीं श्रीदेवी की बेटी, कैमरे को देख अलग-अलग हो गए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट पर निकलीं श्रीदेवी की बेटी, कैमरे को देख अलग-अलग हो गए
Mon, 23 Jan 2017 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Jan 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। जाह्नवी कभी अपनी फिल्मों तो कभी अपने आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार जाह्नवी अपने ब्वॉयफ्रेंड की वजह से सुर्खियों में छा गई हैं।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट पर निकलीं श्रीदेवी की बेटी, कैमरे को देख दोनों ने किया कुछ ऐसा
2 of 5
जाह्नवी कपूर
हाल ही में वो अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ कैमरे में कैद हुईं। जाह्नवी शिखर के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच के लिए पहुंची थीं। रेस्टोरेंट के बाहर मीडिया को देखकर जाह्नवी और शिखर कैमरे से बचने लगे और अलग-अलग बाहर निकले।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट पर निकलीं श्रीदेवी की बेटी, कैमरे को देख दोनों ने किया कुछ ऐसा
3 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी ने मीडिया से कोई बात नहीं की और दोनों अपने रास्ते निकल गए। इससे पहले भी दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। बता दें कि जाह्नवी के ब्वॉयफ्रेंड शिखर दिल्ली से हैं। शिखर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट पर निकलीं श्रीदेवी की बेटी, कैमरे को देख दोनों ने किया कुछ ऐसा
4 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी इन दिनों बॉलीवुड डेब्यू की भी तैयारी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने भी अपने एक इंटरव्यू में करण जौहर की फिल्म में जाह्नवी के होने की बात कही थी। तभी से माना जा रहा था कि जाह्नवी को करण जौहर लॉन्च करेंगे। लेकिन अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
विज्ञापन
ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट पर निकलीं श्रीदेवी की बेटी, कैमरे को देख दोनों ने किया कुछ ऐसा
5 of 5
जाह्नवी कपूर
वहीं खबर ये भी थी डायरेक्टर एआर मुरुगदौस जाह्नवी को अपनी अगली फिल्म में लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने उनके पैरेंट्स से भी बात कर ली थी। लेकिन जाह्नवी ने ये कहते हुए फिल्म करने से मना कर दिया था कि वो अभी डेब्यू करने के लिए तैयार नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।