दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने अब तक फिल्मों में एंट्री नहीं की है, लेकिन उन्हें हर कोई जानता है। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फिल्मों में तो आ ही चुकी हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं उनकी छोटी बहन खुशी जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट अब तक प्राइवेट था, अब वो पब्लिक हो चुका है। इसके साथ ही उनकी होश उड़ा देने वाली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।
ग्लैमर के मामले में बड़ी बहन जान्हवी को भी टक्कर देती हैं खुशी, इंस्टा अकाउंट पब्लिक होने के बाद देखें खूबसूरत तस्वीरें
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया था। वहीं इस लिस्ट में अब खुशी कपूर का नाम भी जुड़ गया है। बहुत से स्टार किड्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने अकाउंट को प्राइवेट कर रखा था, लेकिन अब वो प्राइवेसी हटा रहे हैं।
बात करें खुशी के इंस्टाग्राम की तो उनके 1 लाख फॉलोवर्स हैं और अकाउंट वेरिफाइड है। हालांकि खुशी सिर्फ 409 लोगों को ही फॉलो कर रही हैं। बता दें कि खुशी के इंस्टाग्राम में उनके माता-पिता और बहन जान्हवी की कई तस्वीरें हैं। इसके अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और भाई अर्जुन कपूर भी कई तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि खुशी का पूरा परिवार फिल्मों में आ चुका है, लेकिन उन्होंने अपने आप को अभी बॉलीवुड से दूर रखा है। हालांकि वो अपने भाई बहनों के साथ करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में जा चुकी हैं। इस शो में जान्हवी और अर्जुन ने बताया था कि घर में सबसे ज्यादा लाड खुशी को किया जाता है क्योंकि वो घर की सबसे छोटी बेटी हैं।
बता दें कि जान्हवी की तरह खुशी भी अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब थीं। श्रीदेवी के अचानक हुए निधन से खुशी एक दम टूट गई थीं। हालांकि तब उन्हें बहन जान्हवी के साथ साथ स्टेप ब्रदर अर्जुन कपूर ने ही संभाला था। आज खुशी अपनी फैमिली के साथ वक्त बीताते नजर आती हैं। अब जिस तरह से खुशी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो रही हैं उससे उम्मीद कर सकते हैं कि बहुत जल्द वो फिल्मों में भी आ जाएंगी।
