बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के निधन के बाद ना केवल फैंस बल्कि उनके साथ काम कर चुके सेलिब्रिटीज भी उन्हें याद करते हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने श्रीदेवी के साथ का एक किस्सा शेयर किया था। फॉरेंसिक रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई। उनकी पुण्यतिथि जल्द ही आने वाली है ऐसे में चलिए श्रीदेवी से जुड़े एक अजीब संयोग के बारे में आपको बताते हैं।
श्रीदेवी के निधन से 5 साल पहले भी हुआ था ऐसा हादसा, बाथटब से जुड़ा है कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी की मौत के बाद एक्ट्रेस और एंकर सिमी ग्रेवाल ने एक दूसरे हादसे से तुलना की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यही चर्चा होने लगी थी। सिमी ग्रेवाल ने श्रीदेवी और हॉलीवुड एक्ट्रेस व्हिटनी ह्यूस्टन की तुलना की। सिमी ने ट्विटर पर लिखा, 'श्रीदेवी और व्हिटनी ह्यूस्टन की मौत के बीच एक अजीब समानता है'।
Uncanny similarities in the death of #Sridevi and Whitney Houston..
गौरतलब है कि व्हिटनी ह्यूस्टन अमेरिका की एक मशहूर पॉप सिंगर थीं। 11 फरवरी, 2012 को व्हिटनी बेवर्ली हिल्स में एक होटल में मृत मिलीं थीं। व्हिटनी की मौत पर लॉस एंजिल्स द्वारा जारी की गई आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया था कि उनकी मौत डूबने की वजह से हुई और उनकी मौत के पीछे किसी तरह की आपराधिक साजिश के संकेत नहीं थे।
अब इसे संयोग ही कहेंगे कि श्रीदेवी का जन्म व्हिटनी ह्यूस्टन से 4 दिन बाद हुआ था। श्रीदेवी जहां 13 अगस्त 1963 को जन्मीं थीं तो वहीं व्हिटनी का जन्म उसी साल 9 अगस्त को हुआ था। व्हिटनी ह्यूस्टन की मौत नशे के दौरान बाथटब में डूबने से हुई थी। श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को अंतिम सांस ली, वहीं अमेरिकी पॉप सितारा ने 11 फरवरी 2012 को दुनिया को अलविदा कहा।
व्हिटनी की मौत के रहस्य को सुलझाने में कई साल लगे थे। उनकी बेटी बॉबी क्रिस्टीना ब्राउन की मौत भी बाथटब में डूबने से हुई थी। उस वक्त क्रिस्टीना की उम्र महज 22 साल थी। बहरहाल, श्रीदेवी एक शादी के फंक्शन को अटेंड करने दुबई पहुंचीं थीं उसी दौरान उनके साथ ये हादसा हुआ।