{"_id":"5c63d5c9bdec227395217cf5","slug":"these-bollywood-couples-who-did-love-but-not-success-in-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की वो 5 जोड़ियां, जो REAL में प्यार कर बैठीं पर शादी न हो पाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की वो 5 जोड़ियां, जो REAL में प्यार कर बैठीं पर शादी न हो पाई
Wed, 13 Feb 2019 02:02 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड जोड़ियां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में ऐसी तमाम जोड़ियां हुई जिनके प्यार के किस्सों की चर्चा हर जगह हुई। इनकी नजदीकियों की खबरें मैगजीन और अखबारों की सुर्खियां हुआ करती थीं। इन जोड़ियों की बदौलत युवा दिलों में प्यार की कलियां फूटी और प्रेम दीवानों ने आहें भरना सीखा। दुनिया से बेपरवाह ये सितारे बस प्यार में डूब चुके थे। कई तो ऐसे जोड़े थे जिनकी जो शादी तक करने वाले थे। लेकिन वक्त ने ऐसी करवट बदली कि ये जोड़ियां सिर्फ पर्दे तक ही सिमट रह गईं। वेलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको ऐसी ही जोड़ियों को बारे में बता रहे हैं जो प्यार तो कर बैठी लेकिन शादी नहीं कर पाईं।
दिलीप कुमार मधुबाला
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार और मधुबाला
दिलीप कुमार और मधुबाला को साथ काम करते प्यार हो गया। दिलीप कुमार तो उनसे शादी करने पर ही आतुर हो गए पर परिवार की नाराजगी की वजह से ऐसा हो ना सका। मधुबाला के पिता नहीं चाहते थे कि वो दिलीप कुमार से नजदीकियां बढ़ाए। दोनों के प्यार से ज्यादा दोनों के अलग होने के बाद एक-दूसरे पर बनाई गई फिल्में ज्यादा प्रसिद्ध रहीं।
बाद में दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी कर ली और मधुबाला ने किशोर कुमार से। कहा जाता है कि प्यार टूटने के बाद दोनों के बीच की तल्खियां इतनी बढ़ गई थी कि दोनों एक दूसरे के सामने आने से भी कतराते थे।

गुरुदत्त वहीदा
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुदत्त और वहीदा रहमान
गुरुदत्त ने अपनी पहली फिल्म में वहीदा रहमान को एक निगेटिव रोल देकर फिल्मों में ब्रेक दिया था। इस फिल्म के बाद वहीदा गुरुदत्त के दिलों दिमाग पर कुछ इस तरह से छाईं कि उन्होंने अपनी अगली कई फिल्में उन्हीं के साथ बनाई। प्यार के गुलदस्ते में खिलने वाला गुरुदत्त और वहीदा के प्यार का अंत बेहद निराशाजनक रहा।
इनके प्यार को तो सबने पर्दे पर देखा पर दोनों की नजदीकियों की वजह से जो दूरियां बनीं उसे शायद कोई देख नहीं सका है। वहीदा का प्यार हासिल ना कर पाने से दुखी गुरुदत्त की आत्महत्या को आज तक इस अधूरी प्रेम कहानी से जोड़कर देखा जाता है।

देव आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
देव आनंद और सुरैया
देव आनंद और सुरैया एक दूसरे को बहुत चाहते थे, यह बात न केवल फिल्म इंडस्ट्री के लोग बल्कि फिल्मी दर्शक भी अच्छी तरह जानते थे। 'जीत' फिल्म के सेट पर देव आनंद ने सुरैया से अपने प्यार का इजहार किया और सुरैया को तीन हजार रुपयों की हीरे की अंगूठी दी। सुरैया की नानी को ये रिश्ता नामंजूर था क्योंकि वो एक हिंदू-मुसलिम शादी के पक्ष में नहीं थीं। कहा जाता है कि उनकी नानी को फिल्म में देव आनंद के साथ दिए जाने वाले रोमांटिक दृश्यों से भी आपत्ति थी। वो दोनों की मोहब्बत का खुलकर विरोध करती थीं।
यही नहीं बाद में उन्होंने देव आनंद का सुरैया से फोन पर बात करना भी बंद करवा दिया था। उन्होंने देव आनंद को सुरैया से दूर रहने की हिदायत दी और पुलिस में शिकायत दर्ज करने की धमकी तक दे डाली। नतीजतन दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद दोनों ने एक भी फिल्म में साथ काम नहीं किया और ताउम्र सुरैया ने किसी से शादी नहीं की। कहा जाता है कि दोनों के अलग होने के फैसले के बाद सुरैया ने देव आनंद की दी हुई अंगूठी को समुद्र के किनारे बैठकर समुद्र में फेंक दिया। देव ने कभी भी अपने और सुरैया के रिश्ते को किसी से छुपाया नहीं। अपनी किताब 'रोमांसिंग विद लाइफ' में देव ने अपने और सुरैया के रिश्ते के बारे में भी बताया और यह बात भी लिखी कि सुरैया के साथ अगर जिंदगी होती तो वो कुछ और होती।

राज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
नर्गिस और राजकपूर
नर्गिस के साथ राजकपूर की केमिस्ट्री जितनी शानदार पर्दे पर थी उससे कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ में। नर्गिस को लेकर राजकपूर के घर कम घमासान नहीं मचा। घर ही नहीं बाहर भी राजकपूर रसिया के रूप में बदनाम हो गए। हालत यह थी कि घर का खाना छोड़कर सेट पर राजकपूर नर्गिस की टिफिन का इंतजार किया करते थे।
पृथ्वीराज कपूर किसी भी हालत में नहीं चाहते थे कि नर्गिस उनके घर की बहु बनकर आए लेकिन राजकपूर की दीवानगी के आगे वो बेबस थे। सब कुछ ठीक चल रहा था कि 'मदर इंडिया' के सेट पर लगी एक भयावह आग की घटना ने सब कुछ बदल दिया। नर्गिस हमेशा के लिए सुनील दत्त की हो गईं।