फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले इस एक्टर ने की थी 3 शादियां, रेखा से भी थे अफेयर के किस्से

Wed, 13 Feb 2019 01:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 13 Feb 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
vinod mehra birthday special here his 10 films list
vinod mehra

बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद मेहरा का आज जन्मदिन है। 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे विनोद मेहरा अपनी 3 शादियों की वजह से काफी चर्चा में रहे। ये हैं दस सुपरहिट फिल्मो में उनके किरदारों की कहानी जिसने उन्हें रातों-रात दर्शकों का चहेता बना दिया। 

vinod mehra birthday special here his 10 films list
vinod mehra

विनोद मेहरा के फिल्म करियर को चमकाने में अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का जबरदस्त हाथ है। शक्ति सामंत की फिल्म अनुराग (1972) में मौसमी-विनोद पहली बार साथ आए। मौसमी ने एक ब्लाइंड लड़की का रोल संजीदगी के साथ किया था। वहीं विनोद एक आदर्शवादी नायक थे। 
 

vinod mehra birthday special here his 10 films list
vinod mehra
विनोद मेहरा की उम्र उस समय महज 13 साल की थी जब उन्हें फिल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। विनोद मेहरा ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' से की। विनोद मेहरा के फिल्मी करियर की गाड़ी रफ्तार से चल रही थी लेकिन उनकी मां को अब उनकी शादी की चिंता सताने लगी। विनोद अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने उनकी पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी भी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
vinod mehra birthday special here his 10 films list
vinod mehra

विनोद मेहरा और रेखा की नजदीकियां और रोमांस की चर्चाएं बॉलीवुड में कई दिनों तक सुर्खियों में रहीं। 1978 में आई घर फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा।

विज्ञापन
vinod mehra birthday special here his 10 films list
vinod mehra and rekha

अपनी बोलती आंखों की चमक से लाखों लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने वाले एक्टर विनोद मेहरा 70-80 के दशक के बड़े स्टार्स में से एक थे। आई.एस. जौहर की फिल्म बेवकूफ (1960) और विजय भट्ट की फिल्म अंगुलिमाल (1960) में छोटे-मोटे रोल में भी विनोद दिखाई दिए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed