{"_id":"5c5d0a59bdec22073e1b56a8","slug":"sridevi-death-anniversary-special-story-when-boney-kapoor-forced-to-comeback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के रिश्तेदार ने किया था खुलासा, इस मजबूरी की वजह से 15 साल बाद की थी बॉलीवुड में वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के रिश्तेदार ने किया था खुलासा, इस मजबूरी की वजह से 15 साल बाद की थी बॉलीवुड में वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sridevi and boney kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी के निधन को एक साल पूरे होने जा रहे हैं। फैंस के जेहन में अभी भी उनकी यादें ताजा हैं। 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में उनका आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके बाद सभी हैरान रह गए थे। श्रीदेवी की मौत के बाद उनसे जुड़े कई खुलासे हुए थे।
2 of 5
sridevi
- फोटो : file photo
श्रीदेवी के अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ने एक तेलुगू न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए थे। रिश्तेदार ने बताया कि 1997 में फिल्म जुदाई के बाद श्रीदेवी 'रिटायरमेंट' ले चुकी थीं। श्रीदेवी ने शौक से नहीं बल्कि मजबूरी में फिल्मों में वापसी की थी।
3 of 5
boney kapoor sridevi
- फोटो : social media
वेणुगोपाल रेड्डी ने बताया कि श्रीदेवी के पति और निर्माता बोनी कपूर को एक प्रोजेक्ट में बहुत बड़ा घाटा हुआ था और उनके ढेर सारे पैसे डूब गए थे। तब कर्ज चुकाने के लिए श्रीदेवी को अपनी जायदाद बेचनी पड़ी थी। करोड़ों के कर्ज की वजह से बोनी कपूर बहुत परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sridevi
- फोटो : file photo
घर की माली हालत को लेकर श्रीदेवी ने मजबूरी में 15 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी और फिल्म इंग्लिश विंग्लिश साइन किया। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म को गौरी शिंदे ने डायरेक्टर किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी और श्रीदेवी की काम की काफी सराहना हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
sridevi
- फोटो : file photo
बता दें कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के जुमेराह एमिरेट्स होटल में हुआ था। ये हादसा तब हुआ जब श्रीदेवी परिवार की एक शादी अटेंड करने के लिए दुबई में थीं। दुबई पुलिस की जांच में पता चला कि बाथटब में दुर्घटनावश डूबने की वजह से उनकी मौत हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।