सब्सक्राइब करें

Video: ऐसे मना था श्रीदेवी का आखिरी जन्मदिन, रेखा और ऐश्वर्या ने जमकर की थी मस्ती

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 11 Feb 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
sridevi death anniversary story here her last birthdayj video
श्रीदेवी का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम

जिंदादिल और खुशमिजाज एक्ट्रेस श्रीदेवी से जुड़ी यादें आज भी फैंस सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जल्द ही श्रीदेवी की पुण्यतिथि आने वाली है। उनके निधन के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें वो अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही थीं। आगे की स्लाइड में देखिए श्रीदेवी से जुड़ी ऐसी ही यादें...

Trending Videos
sridevi death anniversary story here her last birthdayj video
श्रीदेवी का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रीदेवी के निधन के बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें दावा किया गया कि वो अपना आखिरी जन्मदिन मना रही हैं। वीडियो में श्रीदेवी के साथ रानी मुखर्जी, रेखा और टीना अंबानी साथ में बैठे हुए हैं, वहीं शबाना आजमी, ऐश्वर्या राय और मनीष मल्होत्रा साथ में खड़े हैं। थोड़ी देर में एक केक लाया जाता है और सभी इस मौके को सेलिब्रेट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi death anniversary story here her last birthdayj video
श्रीदेवी का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम

सभी सेलिब्रिटी श्रीदेवी के लिए बर्थडे सॉन्ग गाते हैं। वहीं रानी मुखर्जी श्रीदेवी को किस करती हैं। श्रीदेवी अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाती थीं। जिसमें बॉलीवुड के सभी बड़े सेलिब्रिटीज को निमंत्रण दिया जाता था। अब जब श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं तो फैंस उनके जन्मदिन पर वीडियो शेयर कर उन्हें याद करते हैं। बाद में श्रीदेवी के जन्मदिन की तस्वीरें फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी शेयर की थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Last Year Today ✨🌷🙏💗 Happy Birthday #sriji🎉🙏 _ #Repost @jiteshpillaai • • • • • #throwback memories of our last birthday party for beloved #Sridevi which manish hosted at his house. It’s still refuses to sink in. _ #happybirthday #srideviji #happybirthdaylouis #sridevi #harrystyles #sridevikapoor #onedirection #happybirthdaytome #ripsridevi # #happybirthdaymom #happybirthdaytous #arjunkapoor #happybirthdaybaby #zaynmalik #ripsrideviji #happybirthdaysister #anilkapoor #happybirthdaymommy #happybirthdayjesus #sridevijirip #happybirthdaydad #sridevirip #happybirthdayniall #sridevibkapoor #happybirthdaymylove @bruceleet

A post shared by Vipul j Vashhi️️↗️ (@vipuljvashhi) on

sridevi death anniversary story here her last birthdayj video
श्रीदेवी, बोनी कपूर, जाह्नवी - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी अक्सर मां के साथ तस्वीर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने श्रीदेवी के साथ बचपन की एक तस्वीर बर्थडे पर शेयर की थी। तस्वीर में बोनी कपूर भी नजर आ रहे हैं जबकि जाह्नवी गोद में बैठकर मुस्कुराती दिख रही हैं। तस्वीर में वो व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
sridevi death anniversary story here her last birthdayj video
श्रीदेवी, माधुरी - फोटो : फाइल फोटो

पहली बरसी से पहले हाल ही में माधुरी दीक्षित ने श्रीदेवी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। माधुरी दीक्षित करण जौहर की फिल्म कलंक में नजर आने वाली हैं। माधुरी ने बताया कि उनसे पहले श्रीदेवी इस फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन अचानक उनके निधन के बाद से हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद कलंक के मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed