{"_id":"5d2871068ebc3e6d1c214a2e","slug":"sridevi-death-personal-life-of-first-bollywood-female-superstar-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के पति-बेटियों को तो सब जानते हैं, क्या मां-बाप, बहन और दो भाइयों को देखा है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के पति-बेटियों को तो सब जानते हैं, क्या मां-बाप, बहन और दो भाइयों को देखा है?
Fri, 12 Jul 2019 05:48 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 12 Jul 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
sridevi cannes
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी, उनके पति और बेटियों को तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या किसी ने उनके मां-बाप और बहन को देखा है ? अगर नहीं तो आज हम आपको के माता-पिता और भाई-बहन से रूबरू करवाते हैं। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 को शिवकाशी, तमिलनाडु में हुआ था। उनका बचपन का नाम श्रीअम्मा यंगर अयप्पन था।
sridevi
- फोटो : social media
श्रीदेवी के पिता अय्यपन एक वकील थे। उनकी मां का नाम राजेश्वरी था और आंध्रप्रदेश की रहने वाली थीं। उनकी एक बहन श्रीलता और दो सौतेले भाई आनंद और सतीश हैं।
कभी स्कूल नहीं गईं, इसका उन्हें सारी जिंदगी मलाल रहा। इसलिए वे चाहती थीं कि उनकी दोनों बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर फिल्मों में आने से पहले पढ़ाई पूरी करें। श्रीदेवी को तमिल और तेलुगु का बहुत अच्छा ज्ञान था। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में बतौर बाल कलाकार की थी। उनकी पहली फिल्म बतौर बाल कलाकार 'थुनविन' थी। नन्हीं श्रीदेवी को मलयालम फिल्म 'पूमबत्ता' (1971) के लिए केरला स्टेट फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
कभी स्कूल नहीं गईं, इसका उन्हें सारी जिंदगी मलाल रहा। इसलिए वे चाहती थीं कि उनकी दोनों बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर फिल्मों में आने से पहले पढ़ाई पूरी करें। श्रीदेवी को तमिल और तेलुगु का बहुत अच्छा ज्ञान था। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में बतौर बाल कलाकार की थी। उनकी पहली फिल्म बतौर बाल कलाकार 'थुनविन' थी। नन्हीं श्रीदेवी को मलयालम फिल्म 'पूमबत्ता' (1971) के लिए केरला स्टेट फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
Sridevi Srilatha
- फोटो : file photo
उन्होंने इस दौरान कई तमिल-तेलगु और मलायलम फिल्मों में काम किया जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया था। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। साल 2013 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था। श्रीदेवी को बॉलीवुड में पहचान फिल्म 'हिम्मतवाला' से मिली थी। इस फिल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में शुमार हो गयीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi Srilatha
- फोटो : file photo
अपनी फिल्मों में अपने बेहतरीन डांस और एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिलों-दिमाग पर जादू कर देने वाली इस अदाकारा ने 'मवाली', 'तोहफा', 'मिस्टर इंडिया', 'खुदा गवाह', 'चालबाज', 'नगीना' और 'लम्हें' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। अनिल कपूर के साथ वह साल 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया में नजर आईं जो बहुत ही सक्सेसफुल रही, इसके बाद 1989 में वह चालबाज फिल्म में नजर आईं, जो 80 के दशक की आइकोनिक फिल्मों में से एक थी।
विज्ञापन
Sridevi Srilatha
- फोटो : Twitter
श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से साल 1996 में शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हुईं। जान्हवी का जन्म साल 1997 में हुआ था। जाह्नवी के बाद दूसरी बेटी खुशी साल 2000 में हुई। शादी से बाद करीब 15 साल बाद श्रीदेवी पर्दे पर फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में नजर आई थीं। श्रीदेवी की आखिरी मूवी मॉम थी, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दकी नजर आए।