फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की मौत के बाद पहली बार बोनी कपूर ने बताया सच, सामने रखी सरप्राइज डिनर की असली कहानी

Sun, 04 Mar 2018 10:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
sridevi death truth told by boney kapoor and the surprize dinner full plan
Boney Kapoor on Sridevi`s death

24 साल पहले पहले बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने श्रीदेवी को एक ऐसा सरप्राइज दिया था जिससे दोनों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई थी और अब ठीक इतने साल बाद एक बार फिर एक ऐसा ही सरप्राइज बोनी कपूर और श्रीदेवी की जिंदगी को दर्दनाक तरीके से हमेशा के लिए बदल के चला गया। दोनों में फर्क सिर्फ इतना था कि इस बार ये सरप्राइज एक ऐसी भयानक घटना में तब्दील हो गया जिसने श्रीदेवी और बोनी कपूर की जिंदगी को तबाह कर दिया।

sridevi death truth told by boney kapoor and the surprize dinner full plan
श्रीदेवी

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने अपने ब्लॉग में बोनी कपूर से श्रीदेवी की मौत के बाद हुई बातचीत के कुछ अंश पेश किए हैं।  कोमल लिखते हैं- 'बोनी कपूर 24 साल पहले श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए अचानक बंगलूरु पहुंच गए थे। उस वक्त श्रीदेवी और अनिल कपूर बंगलुरु में फिल्म 'मिस्टर बेचारा' की शूटिंग कर रहे थे। श्रीदेवी से रात भर बात करते-करते न जाने बोनी को क्या सूझा कि वो चल पड़े श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए। उस रात दोनों ने बहुत वक्त तक फोन पर बात की श्रीदेवी के आग्रह करने पर बोनी फोन रखने के लिए तैयार हो गए और वह सोने चली गईं। इसी बीच बोनी ने रात में ही बंगलुरु के लिए फ्लाइट ली और पहुंच गए होटल ताज वेस्टेंड में जहां श्रीदेवी, अनिल कपूर और फिल्म का बाकी क्रू ठहरा हुआ था। उस वक्त किसी को इस बात की भनक भी नहीं थी कि वह श्रीदेवी से मिलने पहुंचे हैं बल्कि सबको यही लगा था कि शायद वह अपने भाई अनिल कपूर की वजह से यहां आए हैं।'

sridevi death truth told by boney kapoor and the surprize dinner full plan
श्रीदेवी

अब 24 साल बाद बोनी कपूर एक बार फिर श्रीदेवी को ऐसा ही सरप्राइज देना चाहते थे और इसलिए वह मुंबई से वापस अपनी पत्नी श्रीदेवी के पास दुबई पहुंचे थे। कोमल लिखते हैं- 'श्रीदेवी बेटी जाह्नवी के लिए कुछ शॉपिंग करना चाहती थीं और इसीलिए भांजे मोहित मारवाह की शादी के बाद भी दुबई में रुकी हुई थीं। श्रीदेवी ने अपने फोन में शॉपिंग की सारी लिस्ट रखी हुई थी। बोनी कपूर को 22 फरवरी को लखनऊ में एक मीटिंग के लिए आना था और वह इसलिए मुंबई लौट आए थे। हालांकि श्रीदेवी के दुबई में अकेला रहने से बेटी जाह्नवी भी उनके लिए फिक्रमंद थीं क्योंकि श्रीदेवी को अकेले रहने की बिल्कुल आदत नहीं थी। बोनी बीते वक्त को याद करते हुए बताते हैं कि ऐसा सिर्फ दो बार हुआ जब श्रीदेवी विदेश में अकेली रही हों। उस दौरान भी भले ही कोई परिवार का सदस्य उनके साथ नहीं था लेकिन मेरे दोस्त की पत्नी उनके साथ थी। बोनी बताते हैं, शादी में इतना ज्यादा इन्जॉय करने के बाद श्रीदेवी बहुत थकीं हुई थीं और 22 और 23 फरवरी को उन्होंने अपने रूम में आराम किया और कुछ दोस्तों के साथ वक्त बिताया। थोड़ी चैटिंग की। लेजीनेस का आलम ये था कि उन्होंने बोनी कपूर को भारत लौटने की टिकट्स भी बदलवा दिए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi death truth told by boney kapoor and the surprize dinner full plan
श्रीदेवी

बोनी ने बताया- '24 फरवरी की सुबह उन्होंने श्रीदेवी से बात की थी। तब उन्होंने मुझे कहा था पापा (श्रीदेवी बोनी कपूर ऐसे ही बुलाया करती थी) मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं। मैंने भी उन्हें कहा था कि मैं भी उन्हें बहुत याद कर रहा हूं लेकिन मैंने उस वक्त उन्हें ये नहीं बताया था कि मैं आज शाम ही उनसे मिलने वाला हूं। जाह्नवी ने भी मुझे कहा था कि उनके अकेला होने से वह परेशान है क्योंकि उन्हें अकेला रहने की आदत नहीं है और वह अक्सर अकेले में अपनी जरूरी चीजें गुम कर देती हैं। ऐसा पहली बार था जब श्रीदेवी विदेशी जमीन पर दो दिन तक अकेली थी।'

विज्ञापन
sridevi death truth told by boney kapoor and the surprize dinner full plan
श्रीदेवी और बोनी कपूर

बोनी ने श्रीदेवी से कहा कि वह शॉपिंग का प्रोग्राम आगे बढ़ा दें। बोनी ने श्रीदेवी से कहीं रोमांटिक डिनर पर चलने की बात कही और श्रीदेवी को तैयार होने के लिए कहा। इसके बाद श्रीदेवी नहाने के लिए मास्टर बाथरूम में चलीं गईं। बोनी ने बताया- 'मैं लिविंग रूम में आ गया और श्रीदेवी नहाने चली गईं।' इसके बाद बोनी ने टीवी देखना शुरू किया कुछ चैनल बदलने के बाद उन्होंने कुछ देर साउथ अफ्रीका और भारत का मैच भी देखा। इसके बाद पाकिस्तान सुपरलीग के मैच की हाइलाइट्स देखी लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें जल्दी होने लगी क्योंकि उस दिन शनिवार था उन्हें अंदाजा था की रेस्तरां में उन्हें भीड़ मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed