{"_id":"5c720ce5bdec2273970e5940","slug":"sridevi-first-death-anniversary-boney-kapoor-son-arjun-kapoor-now-protect-janhvi-and-khushi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के निधन के बाद सौतेली बहनों के करीब आए थे अर्जुन कपूर, 22 साल तक मां से करते रहे नफरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के निधन के बाद सौतेली बहनों के करीब आए थे अर्जुन कपूर, 22 साल तक मां से करते रहे नफरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 24 Feb 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
sridevi boney kapoor
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी का निधन हुए आज एक साल हो गया है। आज यानी 24 फरवरी को ही श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था । श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं । श्रीदेवी पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ वहां पहुंची थीं ।
2 of 8
arjun kapoor
शादी के अगले दिन सारे मेहमान भारत लौट आए लेकिन श्रीदेवी कुछ दिन के लिए दुबई में रुक गईं । शादी के दो दिन बाद श्रीदेवी के निधन की खबर से पूरे देश में मातम छा गया था । बोनी कपूर, श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए मुंबई से दुबई पहुंचे थे । जब वो उनके कमरे में गए तो श्रीदेवी बाथटब में डूबी हुई मिलीं।
3 of 8
sridevi unseen pictures
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई ।श्रीदेवी के जाने के बाद कपूर खानदान में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला । कपूर फैमिली में वो हुआ था जो 22 साल से नहीं हो पाया। दरअसल, बोनी कपूर ने 1996 में श्रीदेवी से शादी की थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
sridevi
इसके बाद वो अपनी पहली पत्नी मोना कपूर से अलग हो गए थे । मोना कपूर ने अकेले ही अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर को पाला । श्रीदेवी की वजह से इन दो परिवारों के बीच हमेशा खटास बनी रही । अंशुला-अर्जुन भी श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी-खुशी से नफरत करते थे । ये बात अर्जुन ने एक इंटरव्यू में भी कबूली थी ।
विज्ञापन
5 of 8
श्रीदेवी
उन्होंने कहा था, 'वह कभी मेरी मां नहीं हो सकतीं। वह मां जैसी भी नहीं हो सकती। वह केवल मेरे पिता की पत्नी हैं। उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखतीं।' इस पर श्रीदेवी ने कहा था, 'मैंने बोनी को उनके बच्चों या परिवार से मिलने से कभी नहीं रोका।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।