फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की पहली बरसी पर बॉलीवुड स्टार्स की आंखें हुई नम, शेयर की यादगार तस्वीरें

Sun, 24 Feb 2019 07:48 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 24 Feb 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
sridevi first birth anniversary on 24 feburaury
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी 24 फरवरी, 2018 को इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। दुबई में अचानक हुए उनके निधन से पूरा देश सकते में आ गया था। आज 24 फरवरी 2019 को उनकी पहली बरसी हैं। इस दुखद अवसर पर बॉलीवुड स्टार्स उनको याद करते हुए ट्विटर पर उनके यादगार लम्हें शेयर कर रहे हैं। 

sridevi first birth anniversary on 24 feburaury
ram gopal verma

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं राम गोपाल वर्मा के अलावा साउथ के सुपरस्टार, वेंकटेश, चिरंजीवी, श्रीदेवी, नागार्जुन नजर आ रहे हैं. उनकी यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। उन्होंने ट्विटर पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में तेलुगू में एक पोस्ट भी लिखा है।


sridevi first birth anniversary on 24 feburaury
sridevi, anil kapoor

वहीं, श्रीदेवी के को-स्टार और रिश्ते में देवर अनिल कपूर ने भी उन्हें याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि आपका निधन हमारे लिए असहनीय था, हम तुम्हें बहुत मिस करते हैं।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi first birth anniversary on 24 feburaury
janhvi kapoor

वहीं, श्रीदेवी की पहली बरसी से एक दिन पहले बेटी जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर बहुत ही इमोशनल पोस्ट किया था। जाह्नवी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ''मेरा दिल हमेशा बहुत भारी रहेगा लेकिन मैं हमेशा मुस्कुराती रहूंगी क्योंकि इसमें आप रहती हैं.' 

View this post on Instagram

My heart will always be heavy. But I’ll always be smiling because it has you in it.

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

विज्ञापन
sridevi first birth anniversary on 24 feburaury
Madhuri Dixit

अभिनेत्री शबाना आजमी लिखती हैं, 'आप अपने काम के लिए हमेशा याद की जाएंगी।' वहीं, माधुरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- 'ठीक एक साल पहले बॉलीवुड ने एक सच्चा मोती खो दिया था, आपके जाने से  मन में एक दुख है जो हमेशा सताता रहेगा, हम सब को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया।' वहीं, कोरियोग्राफर फराह खान ने भी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'मैं बस अपने करियर की शुरुआत कर रही थी, और वह बहुत ही ज्यादा सपोर्टिव थीं, उत्साह बढ़ाने वालीं, उनके साथ गाना करना मेरे लिए किसी बड़े सपने से कम नहीं था।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed