{"_id":"5aa525a44f1c1bb6758b4bd6","slug":"sridevi-last-picture-with-sister-in-law-sunita-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के आखिरी पलों की एक और तस्वीर आई सामने, देवरानी के साथ हंसते हुए दिखीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के आखिरी पलों की एक और तस्वीर आई सामने, देवरानी के साथ हंसते हुए दिखीं
Mon, 12 Mar 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की उनकी देवरानी यानी अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के साथ एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर अनिल कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी की है, इसी समारोह के दो दिन बाद श्रीदेवी के निधन की मनहूस खबर दुबई से आई थी। इस तरह से इस वायरल होती तस्वीर को श्रीदेवी के आखिरी पलों में से एक माना जा सकता है।
2 of 4
sridevi
इस तस्वीर में दोनों देवरानी-जेठानी ट्रेडिशनल ड्रेस में पोज देतीं नजर आईं। फैमिली वेडिंग में शामिल होने गई दोनों देवरानी-जेठानी ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी थी। जहां श्रीदेवी ने सिल्वर कढ़ाई वाला बेबी पिंक कलर का ड्रेस पहना, वहीं सुनीता ने भारी कुंदन ज्वेलरी के साथ डार्क पिंक सूट पहना।
3 of 4
sridevi
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह ने भी श्रीदेवी को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो शेयर की है। चांदनी फिल्म की इस तस्वीर में श्रीदेवी और ऋषि कपूर थिरकने वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ नीतू ने कैप्शन लिखा है, 'जब लोगों ने कहा कि हमारी जिंदगी में रोमांस लौट आया। मेरी पसंदीदा फिल्म चांदनी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
antumoh
आपको बता दें, श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने गई थीं। श्रीदेवी ने सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की थीं, जिसमें वह फैमिली के साथ इस फंक्शन को एन्जॉय करती नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।