{"_id":"5b712ee442c7926a2121b2b5","slug":"sridevi-rare-photos-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"54 की उम्र में भी 40 की लगती थीं श्रीदेवी, ऐसी अनदेखी तस्वीरों से नजर नहीं हटा पाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
54 की उम्र में भी 40 की लगती थीं श्रीदेवी, ऐसी अनदेखी तस्वीरों से नजर नहीं हटा पाएंगे
Mon, 13 Aug 2018 12:40 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी अगर जिंदा होतीं तो आज अपना 55वां बर्थडे सेलीब्रेट करतीं । श्रीदेवी ने जब तक फिल्मों में काम किया तब तक वो फैंस के दिलों पर राज करती रहीं । फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद भी कोई उन्हें भूला नहीं था । श्रीदेवी ने अपने काम से एक अमिट छाप छोड़ी थी । जब श्रीदेवी ने साल 2015 में फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' से वापसी की तो भी दर्शकों ने उनका तहे दिल से स्वागत किया ।
2 of 10
श्रीदेवी
आज उनके जन्मदिन पर हम आपके लिए उनकी ऐसी अनदेखी तस्वीरें लाए हैं जो आपने शायद पहले कभी नहीं देखी होंगी । श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु समेत कई भाषाओं में फिल्में की थीं । समय के साथ श्रीदेवी का काम निखरता गया । साथ ही उनके चेहरे में भी कई बदलावा देखे गए ।
3 of 10
श्रीदेवी
एक एक्ट्रेस के साथ श्रीदेवी के कई और चेहरे भी थे । जिसमें वो एक बेटी, मां, पत्नी और भाभी के रूप में नजर आईं । वो फैशन आइकन थीं तो एक उम्दा पेंटर भी थीं । उनकी बनाई हुई पेंटिंग्स लोग लाखों रुपए देकर खरीदते थे । विदेश में उनकी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगती थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
श्रीदेवी
श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के तौर पर की थी। धीरे-धीरे श्री ने सफलता के ऐसे मुकाम को छुआ, जहां उनको टक्कर देने वाला आस-पास भी नहीं था । कुछ लोग तो श्री को बॉलीवुड की महारानी भी कहा करते थे ।
विज्ञापन
5 of 10
श्रीदेवी
एक फिल्म में श्रीदेवी ने 13 साल की उम्र में रजनीकांत की मां का किरदार निभाया था। ये एक तमिल फिल्म थी जिसका नाम 'मूंदरू मुदिचू' था। उस समय रजनीकांत सुपरस्टार हुआ करते थे। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो रजनीकांत से ज्यादा श्रीदेवी के काम की तारीफ हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।