{"_id":"5b4c83c64f1c1b19208b5026","slug":"sridevi-special-tribute-of-her-film-nagin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी को 'इच्छाधारी नागिन' बनने के लिए करना पड़ा था ये काम, देखकर खड़े होते थे दर्शकों के रोंगटे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी को 'इच्छाधारी नागिन' बनने के लिए करना पड़ा था ये काम, देखकर खड़े होते थे दर्शकों के रोंगटे
Mon, 16 Jul 2018 05:10 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Jul 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदू धर्म में नाग पंचमी वाले दिन सांपों की पूजा की जाती है । लेकिन बाकियाें के लिए आज वर्ल्ड स्नेक डे है । इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से 'नागिन डांस' की शुरुआत हुई थी । इस फिल्म का नाम था 'नगीना' ।
2 of 7
श्रीदेवी
1986 में रिलीज हुई इस फिल्म में श्रीदेवी ने इच्छाधारी नागिन रजनी का रोल निभाया था । बॉलीवुड में सांपों पर बनने वाली फिल्मों का चलन 'नगीना' के बाद तेजी से बढ़ा। फिल्म में श्रीदेवी ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को ये मानने पर मजबूर कर दिया था जैसे वो सच में एक इच्छाधारी नागिन हैं।
3 of 7
श्रीदेवी
इस फिल्म को हरमेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था । आपको जानकर हैरानी होगी कि यह रोल पहले जया प्रदा को ऑफर किया गया था । लेकिन जया सांपों के साथ शूटिंग करने की बात सुनकर काफी डर गईं और उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
श्रीदेवी
इसके बाद हरमेश ने श्रीदेवी को अप्रोच किया । श्रीदेवी पहली बार ऐसी कोई फिल्म करने जा रही थीं । उन्होंने इस रोल को हां कह दिया और तैयारी शुरू की । उन्होंने इस फिल्म में इतनी दमदार परफॉर्मेंस दी कि दर्शक रीना रॉय की फिल्म 'नागिन' को भूल गए ।
विज्ञापन
5 of 7
श्रीदेवी
कैरेक्टर में उतरने के लिए श्रीदेवी ने फिल्म में अलग-अलग रंग के लेंस का इस्तेमाल किया था । इतना ही नहीं उन्होंने कोरियोग्राफर सरोज खान से नागिन डांस भी सीखा । इसके बाद तो श्रीदेवी ऐसा नाचीं कि नागिन डांस का ट्रेंड चल गया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।