{"_id":"5b4c80a44f1c1b4b748b51f4","slug":"ranbir-kapoor-sanju-and-diljit-dosanjh-soorma-film-box-office-review","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 दिन बाद भी रणबीर की 'संजू' के सामने नहीं टिक पा रही 'सूरमा', अब कमाई में बचे हैं चंद दिन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
17 दिन बाद भी रणबीर की 'संजू' के सामने नहीं टिक पा रही 'सूरमा', अब कमाई में बचे हैं चंद दिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Jul 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
Soorma and Sanju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' और रणबीर की फिल्म 'संजू' की। इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि 'सूरमा' और 'संजू' का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा। साथ ही बताएंगे कि इन दोनों फिल्मों की कड़ी टक्कर में कौन सी फिल्म कितना कमाने में कामयाब रही।
Soorma and Sanju
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को टक्कर देने 'सूरमा' फिल्म रिलीज हुई थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि 'सूरमा' की वजह से 'संजू' की कमाई पर असर पड़ेगा, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। पहले दिन 'सूरमा' ने 3.25 करोड़ तो वहीं 'संजू' का कमाई का आंकड़ा उस दिन 4.40 करोड़ रहा। ऐसे में इतना तो तय है कि 'सूरमा' के आगे 'संजू' की कमाई पर जरा सा भी असर नहीं पड़ा।
#Soorma First weekend- ₹ 13.75 cr nett. Film word of mouth is decent but not great. Weekdays are crucial for the film to post a respectable lifetime total .
— Sumit kadel (@SumitkadeI) July 16, 2018
film posters of soorma and sanju
रिलीज के दूसरे दिन की बात करें तो 'सूरमा' का कलेक्शन 57.81% की ग्रोथ कर 5.05 करोड़ की कमाई की थी। वहीं रविवार की कमाई के बाद 'सूरमा' का आंकड़ा 13.75 पहुंच गया। इस बीच रणबीर की 'संजू' के आंकड़े रिलीज के 15 दिन बाद भी हैरान करने वाले थे। 'संजू' ने शनिवार और रविवार को जबरदस्त कमाई की जिसके बाद इसका कलेक्शन 316.50 करोड़ रहा।
#Sanju collected FANTASTIC ₹ 21.30 cr nett on its 3rd weekend taking its grand total to Colossal ₹ 316.50 cr nett approx. ALL TIME BlOCKBUSTER
— Sumit kadel (@SumitkadeI) July 16, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Soorma and Sanju
ऐसे में 'सूरमा' और 'संजू' के आंकड़े को देखकर इतना तो तय है कि रिलीज के 17 दिन बाद भी 'संजू' दिलजीत की 'सूरमा' को कड़ी टक्कर दे रही है। यह बात 'सूरमा' और 'संजू' के कमाई के आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है। रिलीज के दिन 'सूरमा' का कलेक्शन देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म का बजट निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। हालांकि दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया।
विज्ञापन
soorma
'सूरमा' में संदीप सिंह का किरदार मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं तो वहीं उनके साथ तापसी पन्नू अहम भूमिका में हैं। 'सूरमा' 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। 'सूरमा' का बजट 30 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में अगर 'सूरमा' की कमाई की रफ्तार इसी तरह चलती रही तो जल्द ही अपना बजट निकाल लेगी। हालांकि 'सूरमा' और रणबीर की 'संजू' के पास कमाई के महज 3 दिन ही बचे हैं क्योंकि जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही है।