फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी ने 15 दिन पहले इस एक्ट्रेस को किया था फोन, जानें कौन सी फिल्म देखने की जताई थी इच्छा

Tue, 06 Mar 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
sridevi talking to Rani Mukerji 15 days before she passed away
sridevi

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत 54 साल की उम्र में दुबई के एक होटल में हुई। उनकी अचानक मौत से सभी को सदमा लगा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और कपूर खानदान के प्रति संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी कई यादें लोगों के जेहन में बरकरार है।

sridevi talking to Rani Mukerji 15 days before she passed away
sridevi

श्रीदेवी की मौत के बाद ये खुलासा हुआ है कि उन्होंने एक फिल्म देखने की इच्छा जताई थी। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट के मुताबिक, श्रीदेवी ने करीब 15 दिन पहले एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से फोन पर बात की थी। रानी मुखर्जी जल्द ही मनीष शर्मा की फिल्म 'हिचकी' में नजर आएंगी। 

sridevi talking to Rani Mukerji 15 days before she passed away
Rani Mukerji

श्रीदेवी ने रानी मुखर्जी से उनकी आने वाली फिल्म 'हिचकी' को देखने की इच्छा जताई थी। यही नहीं श्रीदेवी को फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया था। रानी मुखर्जी ने कहा कि, 'उनकी आवाज में बहुत एक्साइटमेंट थी। वह जल्द से जल्द मेरी फिल्म देखना चाहती थीं।' रानी मुखर्जी ने आगे बताया कि मैंने उनसे कहा, 'अभी फिल्म पूरी बनीं नहीं है जब वो दुबई से लौट आएंगी तो उन्हें फिल्म जरूर दिखाएंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi talking to Rani Mukerji 15 days before she passed away
Rani Mukerji

श्रीदेवी की अचानक मौत से रानी मुखर्जी सदमे में हैं। रानी को इस बात का अफसोस है कि श्रीदेवी उनकी फिल्म नहीं देख पाईं। श्रीदेवी की मौत से दुखी रानी मुखर्जी इस बार अपना 40वां जन्मदिन नहीं मनाएंगी। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी के यूं अचानक गुजर जाने से उन्हें भारी सदमा पहुंचा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed