{"_id":"5cfd856bbdec22072c3337da","slug":"sridevi-to-divya-bharti-these-4-actresses-left-property-worth-crores-after-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनों के लिए करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं ये 4 एक्ट्रेस, एक की कमाई तो थी 247 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनों के लिए करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं ये 4 एक्ट्रेस, एक की कमाई तो थी 247 करोड़
बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों की अचानक मृत्यु हो गई। इन एक्ट्रेस ने बहुत ही कम समय में खूब नाम कमाया। ये ऐसी अभिनेत्रियां थीं जिनकी गिनती फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में होती थी। कम समय में दुनिया छोड़नी वाली इन एक्ट्रेस ने अपने सफल अभिनय करियर के दौरान करोड़ों की संपत्ति कमाई और मौत के बाद अपने परिजनों के लिए छोड़कर चली गईं। चलिए आज आपको ऐसी ही 4 एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं।
2 of 5
soundarya
- फोटो : file photo
तमिल फिल्मों की मशहूर अदाकारा सौंदर्या का निधन मात्र 32 साल की उम्र में हो गया था। सौंदर्या ने 140 से भी ज्यादा फिल्मों में भी काम किया था। बॉलीवुड फिल्म सूर्यवंशम में वो अमिताभ बच्चन के अपोजिट नजर आई थीं। एक प्लेन हादसे के दौरान साल 2004 में उनकी मौत हो गई थी। बताया जाता है कि वो अपने पीछे करीब 50 करोड़ की संपत्ति छोड़ गईं।
3 of 5
श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से पूरी देश सदमे में आ गया था। साल 2018 में दुबई में बाथटब में फिसलने से उनकी मौत हो गई थी। श्रीदेवी की गिनती उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में होती थी जिन्होंने शोहरत के साथ खूब दौलत भी कमाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी अपने पीछे 247 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति छोड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jiah khan
- फोटो : file photo
अभिनेत्री जिया खान ने काफी कम उम्र में बॉलीवुड में सफलता हासिल कर ली थी। साल 2013 में मात्र 25 साल की उम्र में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। जिया ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक जिया अपने पीछे करीब 10-15 करोड़ की संपत्ति छोड़ गईं।
विज्ञापन
5 of 5
दिव्या भारती
बॉलीवुड सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार दिव्या भारती की मौत मात्र 19 साल की उम्र में हो गई थी। अपने समय में वो बॉलीवुड की पॉपुलर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं। मात्र 14 साल की उम्र में उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। एक साल के छोटे से वक्त में उन्होंने करीब 14 फिल्मों में काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक फिल्म के लिए 25 लाख रुपये चार्ज करती थीं। हालाकि उनकी संपत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।