{"_id":"63244c12c80bf427eb6923bb","slug":"srilankan-singer-yohani-first-bollywood-song-from-thank-you-god-manike-is-out-now-watch-video-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thank God Song Out: रिलीज हुआ योहानी का पहला हिंदी गाना, नोरा-सिद्धार्थ की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thank God Song Out: रिलीज हुआ योहानी का पहला हिंदी गाना, नोरा-सिद्धार्थ की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड को लेकर खासा चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इतना ही नहीं यह फिल्म भी अब बायकॉट गैंग के निशाने पर आ गई है। इसके चलते अब इस फिल्म का भी विरोध शुरू हो गया है। फिल्म को लेकर जारी विरोध के बीच हाल ही में इसका पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का बहुप्रतीक्षित गाना ‘मनिके मागे हिते’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।
2 of 4
Thank God Song Out
- फोटो : Youtube
हाल ही में सामने आए इस गाने के फुल वीडियो में अभिनेत्री नोरा फतेही एक बार फिर अपने शानदार डांस से सभी को घायल करती नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में एक्ट्रेस के बेहतरीन डांस मूव्स सभी को बेहद पसंद आ रहे हैं। बीते दिन गाने के टीजर के साथ यह जानकारी दी गई थी कि फिल्म का पहला गाना आज यानी 16 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इसके बाद से ही फैंस बेसब्री से इस गाने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में गाने के रिलीज होते ही वह यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।
3 of 4
Thank God Song Out
- फोटो : Youtube
फिल्म के इस पहले गाने में एक्ट्रेस एक बार फिर अपने बोल्ड और सिजलिंग अवतार में नजर आ रही है। साथ ही अभिनेता सिद्धार्थ की जोड़ी उनके साथ काफी शानदार लग रही है। वहीं, अभिनेता अजय देवगन गाने के बीच में छोटा मोटा जादू करते दिख रहे हैं। कुछ देर पहले ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक 24 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही लगातार इस गाने और अभिनेत्री नोरा की तारीफ करते भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Thank God
- फोटो : सोशल मीडिया
गाने की बात करें तो इस गाने के ओरिजिनल वर्जन को श्रीलंका की गायिका योहानी ने गाया है। इस गाने को गाने के बाद से ही उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, फिल्म में इस गाने को कुछ अलग अंदाज में पेश किया गया है, जिसे योहानी ने ही अपनी आवाज दी है। यह पहला मौका है जब योहानी ने अपने ही गाने को हिंदी में गाया है। थैंक गॉड के इस गाने के साथ ही योहानी ने बॉलीवुड में अपनी एंट्री कर ली है। फिल्म की बात करें तो इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय और सिद्धार्थ के अवाला एक्ट्रेस रकुल प्रीत भी नजर आएंगी। ये फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।