सब्सक्राइब करें

Holi 2025: धूमधाम से होली खेलते हैं ये मुस्लिम सितारे, एक का तो जन्म के साथ ही जुड़ गया रंगों से नाता, जानिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Mar 2025 12:53 AM IST
सार

Holi 2025: कोई भी पर्व त्योहार हो फिल्म इंडस्ट्री में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। यहां त्योहारों के समय धर्म की दीवार भी टूटती नजर आती है। होली का त्योहार कई मुस्लिम सितारे भी धूमधाम से मनाते हैं।

विज्ञापन
SRK Salman aamir Khan Javed Akhtar Shabana These Muslim celebs Play Holi With Enthusiasm and Organize Parties
आमिर खान, शबाना आजामी-जावेद अख्तर-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पर्व-त्योहार जिंदगी में रोमांच लाते हैं। एक ढर्रे पर चली आ रही जिंदगी में त्योहारों की आमद थोड़ा ठहराव देती है तो अपनों से मिलने-मिलाने का बहाना भी। ....और कहा जाए कि त्योहार मजहब की दीवार को भी तोड़ने का काम करते हैं तो शायद गलत नहीं होगा! बॉलीवुड के तमाम सितारे इसकी मिसाल पेश करते हैं। होली का त्योहार पास है। इंडस्ट्री के कई सितारे होली की तैयारी में जुट गए हैं। इनमें वह सितारे भी हैं, जिनका धर्म बेशक अलग है, लेकिन होली के रंग में वह पूरी तरह रंग जाते हैं। जानते हैं...

Trending Videos
SRK Salman aamir Khan Javed Akhtar Shabana These Muslim celebs Play Holi With Enthusiasm and Organize Parties
शाहरुख खान-गौरी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
शाहरुख खान उन एक्टर्स में शुमार हैं, जो अलग धर्म से होने के बाद भी हिंदू त्योहार खूब धूमधाम से मनाते हैं। उनके घर पर दिवाली की रौनक देखने लायक होती है। इसके अलावा किंग खान होली पर भी भव्य पार्टी का आयोजन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SRK Salman aamir Khan Javed Akhtar Shabana These Muslim celebs Play Holi With Enthusiasm and Organize Parties
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
जब सेलिब्रेशन का मौका हो तो सलमान खान मजबह की दीवार को बीच में नहीं आने देते हैं। गणेश चतुर्थी हो या दिवाली, सलमान हर हिंदू त्योहार को पूरी शिद्दत से मनाते हैं। वह रंगो का पर्व भी पूरे उल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं। सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि पूरा खान परिवार यह त्योहार मनाता है। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा था, 'मैं हर साल इस त्योहार का मजा उठाता हूं और पूरे दिल से होली खेलता हूं। इस दिन हमारा परिवार और करीबी दोस्त इकट्ठे होते हैं। ज्यादातर हम फार्म हाउस पर होली मनाते हैं।'

SRK Salman aamir Khan Javed Akhtar Shabana These Muslim celebs Play Holi With Enthusiasm and Organize Parties
आमिर खान, किरण, आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
बॉलीवुड के मि. परफेक्शनिस्ट भी खूब धूमधाम से होली मनाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि आमिर का होली से खास कनेक्शन है। दरअसल, एक्टर का जन्म ही होली के मौके पर हुआ। बता दें कि आमिर खान का जन्म 14 मार्च, 1965 को हुआ था, उस साल इस दिन होली का पर्व था। जन्म के साथ ही आमिर का रंग से नाता जुड़ गया था। एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने जिक्र किया था, 'जिस दिन मेरा जन्म हुआ था तो दाई मां ने सबसे पहले मेरे गालों पर रंग लगाया था।' यही वजह है कि आमिर इस त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। उनका पूरा परिवार होली खेलता है। आमिर अपने इस जन्मदिन पर 60 वर्ष के हो रहे हैं और सेलिब्रेशन भी बड़ा होने वाला है।

यह खबर भी पढ़ें:
Rakhi Sawant: राखी सावंत की नेकदिली ने जीता फैंस का दिल, दुबई पुलिस के साथ मिलकर कामगारों को बांटी इफ्तारी

विज्ञापन
SRK Salman aamir Khan Javed Akhtar Shabana These Muslim celebs Play Holi With Enthusiasm and Organize Parties
जावेद अख्तर-शबाना आजमी - फोटो : एएनआई

जावेद अख्तर-शबाना आजमी
जावेद अख्तर और शबाना आजमी की होली पार्टी मशहूर है। बता दें कि शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी ने होली पार्टी की शुरुआत की थी, तब से जावेद अख्तर और शबाना भी इस रवायत को निभाते आ रहे हैं। इस होली पार्टी में जोया अख्तर, फरहान अख्तर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करीबी दोस्त और स्टार्स भी शामिल होते हैं। सभी ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Imtiaz Shahid Kareena: शाहिद-करीना के मिलने पर इम्तियाज अली ने दी प्रतिक्रिया, बोले- जब वी मेट...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed