फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ के इन 2 सुपरस्टार संग राजामौली बनाएंगे 'बाहुबली' से भी बड़ी फिल्म, सोच से परे है मूवी का बजट

Sun, 11 Nov 2018 03:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
ss rajamauli to direct new film RRR with ram charan and ntr
SS Rajamauli - फोटो : india today

मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली एक बार फिर बड़ा धमाका करने की फिराक में हैं। दरअसल वह एक प्रोजेक्ट को लेकर बिजी है। उनकी अगली फिल्म RRR है। राजामौली ने अपनी नई फिल्म का खुलासा 11 नवंबर को सुबह 11 बजे किया। इस दौरान बाहुबली के दो बड़े स्टार प्रभास और राणा दग्गुबती भी इस मौके पर मौजूद थे।

ss rajamauli to direct new film RRR with ram charan and ntr
Junior NTR

बता दें कि इस फिल्म में तेलुगू फिल्म को दो सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण तेजा लीड रोल में नजर आएंगे लेकिन अभी फिल्म में एक्ट्रेस कौन होगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, अब फैन्स के दिल में अब फिल्म को लेकर बेचैनी का माहौल पैदा हो गया है।

ss rajamauli to direct new film RRR with ram charan and ntr
Ramcharan

RRR को राजामौली, राम चरण और रामा राव से जोड़ा गया है। बता दें कि फिल्म आरआरआर का पूरा नाम 'रामा रावणा राज्यम' है। फिल्म की लांचिंग के बाद से ही यह ट्विटर पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। दर्शक भी अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डीवीवी एंटरटेनमेंट बैनर तले यह फिल्म डायरेक्ट की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ss rajamauli to direct new film RRR with ram charan and ntr
bahubali song

कहना जरूरी नहीं है कि फिर भी बता दें कि बाहुबली की तरह यह फिल्म भी नए-नए एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी। इस फिल्म के लिए एनटीआर और राम चरण जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। यह फिल्म भी एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी क्योंकि इसके लिए एक अलग से गांव बनाया जा रहा है। इस गांव की रूपरेखा सन 1920 को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है।

विज्ञापन
ss rajamauli to direct new film RRR with ram charan and ntr
राजामौली

आखिर में आपको बता दें कि फिल्म के ज्यादातर सीन्स हैदराबाद में शूट होंगे। गौरतलब है कि फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जबकि बाहुबली का पहला पार्ट 180 करोड़ और दूसरा 250 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ था। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed