फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SS Rajamouli Mahabharat Movie: ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर राजामौली का बड़ा एलान, तैयारी को लेकर कही यह बात

Mon, 04 Jul 2022 02:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Jul 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli Mahabharat Movie: Baahubali Baahubali2 RRR Director big announcement on his dream project gives update on its release and all
एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की दुनिया में 'महाभारत' का प्रसारण हुआ तो वह एक इतिहास बन गया। लोगों में इस महापुराण के प्रति इस कदर दीवानगी देखी गई कि जिस वक्त टीवी पर महाभारत प्रसारित होता, उस समय सड़कें सूनी हो जाया करती थीं। लोगों में इस दीवानगी के बावजूद अधर्म पर धर्म की जीत के इस पौराणिक ग्रंथ पर सिनेमा की दुनिया में किसी ने इसे बड़े पर्दे पर दिखाने की हिम्मत अब तक तो नहीं दिखाई। मगर, वर्षों बाद अब एस एस राजामौली यह कारनामा करने जा रहे हैं। इसकी तैयारी के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया है।

SS Rajamouli Mahabharat Movie: Baahubali Baahubali2 RRR Director big announcement on his dream project gives update on its release and all
एस एस राजामौली

बड़े स्तर पर हो रही तैयारी 
महाभारत अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा यह खुशी की बात है, लेकिन इससे भी ज्यादा दिलचस्पी की बात यह है कि इसे 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके निर्देशक एसएस राजामौली बना रहे हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बहुत बड़े स्तर पर दिखाने की जिम्मेदारी ली है। इस बात से दर्शक बेहद उत्साहित हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह राजामौली की खासियत है कि वह सिर्फ किसी कहानी को शानदार अंदाज में पर्दे पर पेश ही नहीं करते, बल्कि कोई भी प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले उस पर गहन रिसर्च करते हैं। राजामौली की फिल्मों में जबरदस्त इफैक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। अब जब महाभारत की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की बात है तो एक हालिया बातचीत के दौरान राजामौली ने इस संदर्भ में चल रही तैयारियों पर खुलकर चर्चा की।

SS Rajamouli Mahabharat Movie: Baahubali Baahubali2 RRR Director big announcement on his dream project gives update on its release and all
एस एस राजामौली - फोटो : gulte

अभी लग सकता है वक्त
यह बात सच है कि महाभारत की कहानी को बड़े पर्दे के जरिए दुनिया के सामने रखने के लिए राजामौली ही सबसे सही उम्मीदवार हैं। एस.एस. राजामौली का कहना है, 'अपनी फिल्मों को और भी बड़ा और बेहतर बनाने के लिए महाभारत उनका लंबे वक्त से इंतजार कर रहा ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने माना कि उन्हें इसे शुरू करने में काफी वक्त लगेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
SS Rajamouli Mahabharat Movie: Baahubali Baahubali2 RRR Director big announcement on his dream project gives update on its release and all
एस एस राजामौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अन्य फिल्मों का काम रहेगा जारी
राजामौली ने इस फिल्म की गंभीरता और जटिलताओं का भी जिक्र किया। इसके बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महाभारत पर काम करने से पहले वह शायद तीन-चार और फिल्में बना चुकेंगे। महाभारत की तैयारी के दौरान भी वह बाकी फिल्मों की मेकिंग में जुटे रहेंगे। बता दें कि महाभारत की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए करोड़ों का बजट लगेगा और यह शायद सिनेमा जगत के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed