साउथ निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' रिलीज होने में अब कुछ ही समय बाकी है, ऐसे में मेकर्स फिल्म को सफल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। राजामौली, जूनियर एनटीआर और एक्टर राचरण समेत पूरी आरआरआर की टीम फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है, इसी सिलसिले पूरी टीम हाल ही में गुजरात पहुंची और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने फिल्म का प्रमोशन किया। इसी के साथ फिल्म आरआरआर पहली ऐसी फिल्म भी बन गई, जिसका प्रमोशन 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के सामने किया गया है।
RRR: आरआरआर की टीम पहुंची गुजरात, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने प्रमोशन करने वाली बनी पहली फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म आरआरआर का टीम प्रमोशन करने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंची थी। इस दौरान निर्देशक एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर और एक्टर रामचरण को एक दूसरे के साथ हाथ मिलते भी देखा गया। राजामौली मीडिया से भी मुखातिब हुए। यह एक मेगा बजट फिल्म हैं इसलिए इससे सितारों और मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज से पहली हर चीज पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म RRR-
हाल ही में फिल्म आरआरआर का सेलिब्रेशन एंथम गाने का छोटा सा प्रोमो शेयर किया गया थी जिसमें देशभक्ती का भरपूर रंग देखने को मिला था। दर्शक इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और प्रोमों ने एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी थी। हालांकि अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है और 25 मार्च 2022 को आरआरआर सिनेमाघरों में छा जाने को तैयार है।
फिल्म में दिखेगा देशभक्ति का रंग-
अगर बात कहानी की करें यह फिल्म 1920 के समय पर आधारित है। फिल्म में क्रांतिकारी अल्लूरी और कोमाराम की कहानी को दर्शाती है, जिन्होंने ब्रिटिश राज और हैदराबाद निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।
