ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। आए दिन हजारों लोग मायानगरी में आंखों में एक्टर-एक्ट्रेस बनने का ख्वाब लेकर ऑडिशन देने पहुंचते हैं, और ना जाने कितने सपने हर दिन चकनाचूर हो जाते हैं। ना सिर्फ आम शख्स और फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाले लोग इस इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाते हैं, बल्कि दूसरी इंडस्ट्री के लोग भी फिल्मों में अपना परचम लहराना चाहते हैं। इसी कड़ी में कई दिग्गज स्पोर्ट्समैन के बच्चे भी हैं, जिन्होंने स्पोर्ट में करियर ना चुनकर फिल्मी दुनिया का रुख किया है। इनमें मंसूर अली खान से लेकर कपिल देव के बच्चे तक शामिल हैं।
Cricketers Kids: पांच स्टार क्रिकेटर जिनके बच्चों ने चुना ग्लैमर वर्ल्ड, तीसरा नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
टॉप क्रिकेटर्स के बच्चों ने स्पोर्ट्स में करियर ना बनाकर फिल्मी दुनिया को चुना है। इस लिस्ट में सैफ अली खान से लेकर चिराग पाटिल तक शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे सैफ अली खान और सोहा अली खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई। जहां सोहा ने कई फिल्मों में काम करने के बाद फिलहाल बड़े पर्दे से ब्रेक ले लिया है। तो वहीं, सैफ अली खान आज भी सिनेमा जगत में खासा एक्टिव हैं। ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि सैफ अब वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं।
वेस्टइंडीज के बेहतरीन खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा गुप्ता ने बतौर फैशन डिजाइनर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद मसाबा को भी एक्ट्रेस बनने का चस्का चढ़ा और उन्होंने साल 2020 में 'मसाबा मसाबा' के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। मसाबा की मां नीना गुप्ता भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। इस तरह मसाबा अपनी मां के नक्शे कदम पर चलकर अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
Jack Ryan: रोमांच से भरपूर होगा 'टॉम क्लैन्सीज जैक रयान' का आखिरी सीजन, जानें कब और कहां देख सकते हैं यह सीरीज
साल 1983 के ऐतिहासिक वनडे वर्ल्ड कप में भारत को पहली जीत दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की बायोपिक भी बनाई जा चुकी है। फिल्म का नाम 83 है, जिसमें रणवीर सिंह ने दिग्गज क्रिकेटर की भूमिका निभाई है। वहीं, अपने पिता की बायोपिक से बेटी अमिया देव ने भी बॉलीवुड में अपने कदम रख लिए हैं। अमिया देव फिल्म 83 की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। इस तरह उन्होंने भी ग्लैमर वर्ल्ड को बतौर करियर चुना है।
Gul Panag: गुल पनाग की देसी हॉरर फिल्मों से गंभीर शिकायत, बोलीं, अब भी नहीं बना रहे स्तरीय डरावनी कहानियां
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन स्पिनर रहे बिशन सिंह ने भारत को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया से कई मैचों में जीत दिलाई थी। वहीं, उनके बेटे अंगद बेदी ने भी पहले क्रिकेटर बनने का ख्वाब देखा था और मैदान में अपना हुनर दिखाने उतरे थे। हालांकि, अंगद बेदी अंडर-19 से आगे अपना जादू नहीं दिखा पाए और आखिरकार स्पोर्ट्स को छोड़कर फिल्मी दुनिया का रुख कर लिया। कॉलेज के दिनों में अंगद ने मॉडलिंग भी की थी और वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
The Kerala Story: द केरल स्टोरी के स्पोर्ट में उतरीं स्मृति ईरानी, फिल्म देखने के बाद विरोधियों पर साधा निशाना