मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में एक तरफ सेलेब्स के काम की तारीफ होती है। वहीं, उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। ट्रोलिंग की मार केवल स्टार्स पर ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों पर भी कई बार पड़ चुकी है। अक्सर स्टारकिड्स सोशल मीडिया पर अपनी हरकतों को लेकर ट्रोल होते नजर आते हैं। स्टारकिड्स अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, जिसके बाद ट्रोल्स अचानक उन पर टूट पड़ते हैं। चलिए जानते हैं उन स्टारकिड्स के बारे में, जो किसी न किसी वजह से ट्रोल हुए।
Star Kids Trolling: ट्रोलिंग के शिकार हो चुके हैं ये स्टारकिड्स, कोई कपड़ों तो कोई फिगर के चलते रहा निशाने पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है नीसा देवगन का। अजय देवगन और काजोल की लाडली नीसा आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। आलम यह है कि नीसा कोई भी तस्वीर साझा करें, ट्रोल्स हमेशा उन्हें टारगेट करने के लिए तैयार रहते हैं। मुंबई के इवेंट्स और पार्टियों में नीसा को स्पॉट किया जाता है, जहां वह कई बार अपने कपड़ों की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो चुकी हैं। न्यू ईयर पार्टी में भी नीसा को कपड़ों के कारण ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। हाल ही में अजय ने अपनी बेटी के ट्रोल होने पर बात करते हुए कहा था कि वह उन्हें समझाते हैं कि इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता, इसलिए इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection: रानी की फिल्म को नहीं मिला शनिवार का फायदा, दूसरे दिन इतनी रही कमाई
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है अभिनेत्री जान्हवी कपूर का। जान्हवी अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी भी कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। अपने कपड़ों को लेकर और बिकिनी पहनने को लेकर तो वह कई बार ट्रोल हुई हैं। एक बार तो उनके कपड़ों की तुलना उर्फी से कर दी गई थी। वहीं, एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जान्हवी ने अचानक खाना शुरू कर दिया था, जिस पर वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। ट्रोल्स ने उन्हें लताड़ लगाते हुए कहा था कि मीडिया के सामने अचानक खाना उन्हें शोभा नहीं देता है।
Filmy Wrap: महादेव की शरण में पहुंचीं रवीना और स्टैन के लाइव शो में हंगामा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
इरा खान
आमिर खान की बेटी इरा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इरा भी अपने कपड़ों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं। सबसे ज्यादा वह तब ट्रोल हुई थीं, जब उन्होंने बिकिनी पहनकर अपना जन्मदिन मनाया था और परिवार के साथ केक काटा था। इसके बाद वह बुरी तरह ट्रोल हुई थीं। साथ ही, वह अपनी सगाई पर भी ट्रोल हो चुकी हैं।
NTR30 : साउथ डेब्यू को लेकर जान्हवी कपूर ने कही यह बात, बोलीं- जूनियर एनटीआर के साथ काम करना हमेशा से रहा सपना
सारा अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान यूं तो अपनी क्यूटनेस और दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं, लेकिन खुद को वह ट्रोल होने से नहीं बचा पाईं। दरअसल, सारा को भी कई बार बिकिनी और कपड़ों को लेकर ट्रोल होना पड़ा। एक बार सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पैपराजी के सामने पोज देती नजर आई थीं, तब ट्रोल्स को अभिनेत्री का बात करने का तरीका पसंद नहीं आया था, जिसकी वजह से वह ट्रोल हुई थीं।
Zwigato Box Office Collection: ज्विगाटो को नहीं मिल रहे दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी कपिल का जादू बेअसर