फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupama: सोशल मीडिया पर उड़ी अनुपमा की खिल्ली, मेकर्स की इस गलती को देख चकराया दर्शकों का सिर, वायरल हुए मीम्स

Tue, 15 Nov 2022 04:34 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 15 Nov 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
star plus Anupama makers create many mistakes in show and get trolled on social media memes are getting viral
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक मेलोड्रामा के कारण ही जाने जाते हैं। लेकिन कई बार मेकर्स ओवर मेलोड्रामा करने के चक्कर में कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि मजाक का पात्र बन जाते हैं। हाल ही में सीरियल 'अनुपमा' के मेकर्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। दरसअल, अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुपमा, अपनी बेटी पाखी पर गुस्सा करती नजर आती हैं। इतना ही नहीं वह गुस्से में पाखी को जोरदार थप्पड़ भी मार देती हैं। जहां एक तरफ इस सीन की दर्शक काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ शो के फॉलोअप सीन को देख लोग शो का मजाक बना रहे हैं। आइए बताते हैं क्या कुछ दिखाया गया है शो के फॉलोअप सीन में...

star plus Anupama makers create many mistakes in show and get trolled on social media memes are getting viral
अनुपमा, पाखी - फोटो : सोशल मीडिया

दरसअल, यह सारा बखेड़ा अनुपमा की जेठानी बरखा द्वारा खड़ा किया गया है। बरखा, पाखी से एक बिल पर साइन करवाती है। बता दें कि यह बिल 64 लाख रुपये की ज्वेलरी का होता है। बरखा की बातों में आकर पाखी बिल पर साइन करती देती है। इतने में वहां अधिक की एंट्री होती है। अधिक, पाखी पर चिल्लाता है और बिल को जमीन पर फेंक देता है। वहां मौजूद अनुपमा जब इस बिल को उठाती है, तब वह उस बिल का अमाउंट देख हैरान रह जाती है। हालांकि, इस सीन के दौरान मेकर्स द्वारा एक गलती हो जाती है। जब बिल बरखा के हाथ में होता है तब उसमें अमाउंट 64 लाख लिखा होता है। हालांकि, जब अनुपमा चेक करती है तब इसका अमाउंट घटकर 60 लाख हो जाता है। मेकर्स की यह गलती दर्शक पचा नहीं पाए और सोशल मीडिया पर मजे लेने लगे।

यह भी पढ़ें: अपनी साली साहिबा से सिर्फ इतनी सी बात पर लड़ पड़ते हैं रणवीर, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
 

star plus Anupama makers create many mistakes in show and get trolled on social media memes are getting viral
पाखी - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं बिल पर पाखी के साइन भी बदल जाते हैं। ये साइन पाखी शाह से पाखी कपाड़िया हो गए। वहीं बिल पर जेठा लाल ज्वेलर्स का नाम देख भी दर्शक जमकर मजे लेने लगे हैं। मेकर्स की गलती को हाइलाइट करते हुए यूजर्स सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि आखिर इतनी जल्दी अचानक से बिल से शॉपिंग का अमाउंट, पाखी के साइन कैसे बदल गए। यहां मेकर्स की बड़ी गलती नजर आ रही है। जो दर्शकों की निगाहों से नहीं बच सकी और लोग इस सीन के मजे लेने लगे।

यह भी पढ़ें: सब्जी काटने वाले चाकू से महिला ने किए थे बॉयफ्रेंड के टुकड़े, दिल दहला देगी कहानी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
star plus Anupama makers create many mistakes in show and get trolled on social media memes are getting viral
अनुपमा का किरदात निभातीं रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'अनुपमा' सीरियल काफी फेमस है और यह लम्बे वक्त से टीआरपी की सूची में नम्बर एक पर बना हुआ है। इसमें रूपाली गांगुली के साथ गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे जैसे स्टार बड़ी भूमिका में हैं। इस सीरियल की छोटी-छोटी बातें अक्सर चर्चाओं का विषय बन जाती हैं। फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर इन सीन्स के ऊपर डिस्कशन करते नजर आते हैं। लेकिन, कई बार मेकर्स की जल्दीबाजी उन्हीं पर भारी पड़ जाती है। और लोग सीरियल का मजाक बनाने लगते हैं। अब देखना होगा कि क्या शो के मेकर्स इस तरह की गलतियों से सीख लेते हैं या नहीं?

यह भी पढ़ें: आलिया ने बेटी के जन्म के बाद शेयर की पहली तस्वीर, लोगों ने कर डाली बच्चे की झलक दिखाने की मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed