फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज को राहत, कोर्ट से मिली जमानत

Tue, 15 Nov 2022 03:58 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 15 Nov 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
actress Jacqueline Fernandez granted Bail in Rs 200 crores money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को अभिनेत्री को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि में एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दी है। 10 नवंबर को कोर्ट में जैकलीन की जमानत पर बहस होने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था। वहीं, अब अभिनेत्री को सर्शत जमानत दे दी गई है। इस मामले में अभिनेत्री अंतरिम जमानत पर बेल पर थीं।
 

actress Jacqueline Fernandez granted Bail in Rs 200 crores money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना नाम जुड़ने के बाद से ही जैकलीन मुश्किल में आ गई थीं। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में अभिनेत्री को आरोपी बनाया था। वहीं, अभिनेत्री से कई बार सुकेश से मिले महंगे गिफ्ट को लेकर पूछताछ भी की गई। इसके बाद से ही एक्ट्रेस अंतरिम जमानत पर थीं। लेकिन 11 नवंबर को हुई सुनवाई में ईडी ने इसका यह कहते हुए विरोध किया था कि जैकलीन सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकती हैं या विदेश भाग सकती हैं।

Shraddha Walker: मराठी एक्टर का खुलासा, बताया कैसा था प्रेमी के हाथाें मारी गई श्रद्धा का स्वभाव, कई और खुलासे

actress Jacqueline Fernandez granted Bail in Rs 200 crores money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

ईडी ने जैकलीन की जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि अभिनेत्री ने 7.14 करोड़ रुपये उड़ा दिए हैं और उनके पास विदेश भागने के पर्याप्त पैसे थे। ऐसे में उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। वहीं, जैकलीन ने ईडी द्वारा उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने जैकलीन को विदेश जाने की छूट दी थी कि वह कोर्ट से इजाजत लेकर विदेश जा सकती हैं। वहीं, अब पटियाला कोर्ट की ओर से जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत मिल गई है। 

Anushka Sharma: अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड माइकल कॉर्स से अनुष्का का करार, भारत में बनीं इसकी ब्रांड एंबेसडर

विज्ञापन
विज्ञापन
actress Jacqueline Fernandez granted Bail in Rs 200 crores money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ईडी ने बताया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को 5.71 करोड़ रुपये के गिफ्ट दिए थे। जैकलीन के परिवार को 1.3 करोड़ रुपये की राशि और एक वेब सीरीज के लेखक को जैकलीन की ओर से स्क्रिप्ट लिखने के लिए 15 लाख रुपये दिए थे। वहीं, जैकलीन ने ईडी को बताया था कि उन्हें हर हफ्ते वीन एल्कलाइन पानी की बोतलें, एक लिमिटेड एडिशन का परफ्यूम,नौ-नौ लाख की तीन बिल्लियां और 52 लाख का अरबी घोड़ा भी सुकेश ने दिया था। इसके अलावा भी बहुत कुछ चीजें सुकेश ने जैकलीन को दी थीं।

Adipurush: प्रभास की आदिपुरुष ने यश की केजीएफ 2 को दी सीधी टक्कर, ओम राउत की फिल्म के टीजर ने बनाया यह रिकॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed