फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan-Shubman: सारा अली खान से अपने रिश्ते को लेकर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, बताया 'सारा' सच

Tue, 15 Nov 2022 02:55 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 15 Nov 2022 02:55 PM IST
विज्ञापन
cricketer Shubman gill confirm dating with actress sara ali khan in dil diyan gallan sonam bajwa talk show
शुभमन और सारा - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट खिलाड़ियों और बॉलीवुड स्टार्स के बीच प्रेम संबंध होना कोई नई बात नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस बात के सबसे जीवंत उदाहरण हैं। ताजा मामला जुड़ा हुआ है बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान और युवा क्रिकेटर शुभमन गिल से। इस बात की चर्चा है कि सारा अली खान शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। दोनों को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया गया है। अब इन खबरों को लेकर क्रिकेटर शुभमन गिल की प्रतिक्रिया सामने आई है। आइए बताते हैं...

cricketer Shubman gill confirm dating with actress sara ali khan in dil diyan gallan sonam bajwa talk show
सारा और शुभमन - फोटो : सोशल मीडिया

शुभमन गिल, पॉपुलर पंजाबी चैट शो 'दिल दिया गल्ला' में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस शो को सोनम बाजवा होस्ट करती हैं। सवाल-जवाब के दौरान शुभमन गिल से पूछा गया कि बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस कौन हैं? इस सवाल के जवाब में शुभमन ने बिना किसी हिचक के तुरंत सारा अली खान का नाम लिया। अगले सवाल में शुभमन से पूछा गया कि क्या वह सारा को डेट कर रहे हैं? इस पर शुभमन ने जवाब दिया 'शायद'। इसके बाद जब शो के होस्ट ने कहा कि पूरा सच बताइए, तो शुभमन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि 'सारा दा सारा सच बोल दिया'। शायद हां, शायद नहीं'।

यह भी पढ़ें: कपिल का शो छोड़ने के बाद सड़क किनारे मूंगफली बेच रहे सुनील ग्रोवर, वीडियो देख हैरान हुए फैंस

cricketer Shubman gill confirm dating with actress sara ali khan in dil diyan gallan sonam bajwa talk show
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शुभमन गिल का जवाब सुनकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि दोनों के बीच क्या चल रहा है। शुभमन ने खुलकर अगर हामी नहीं भरी, तो इससे इंकार भी नहीं किया। सारा और शुभमन के बीच प्रेम संबंध होने की खबरे लंबे समय से सामने आ रही हैं। दोनों को कई जगहों पर एक साथ देखा गया है। सारा और शुभमन हाल ही में एक फ्लाइट में भी साथ दिखे थे। इससे पहले दोनों को साथ में एक रेस्ट्रॉन्ट में भी देखा गया था।

यह भी पढ़ें:  अगले महीने बड़े पर्दे पर लौटेंगे आमिर खान, रेवती ने बताई ‘सलाम वेंकी’ से जुड़ने की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
cricketer Shubman gill confirm dating with actress sara ali khan in dil diyan gallan sonam bajwa talk show
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

शुभमन गिल को डेट करने को लेकर अभी सारा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि कब वे दोनों अपने अफेयर को कन्फर्म करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले सारा एक्टर कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थीं। दोनों का रिश्ता बहुत ज्यादा दिन नहीं चल पाया। वहीं, टॉक शो 'कॉफी विद करण' में सारा-कार्तिक के अफेयर पर मुहर लगी थी। लेकिन अब दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड माइकल कॉर्स से अनुष्का का करार, भारत में बनीं इसकी ब्रांड एंबेसडर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed