फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pippa Premier: देवर का हौसला बढ़ाने पहुंचीं भाभी मीरा कपूर, ईशान की फिल्म के प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला

Thu, 09 Nov 2023 01:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Nov 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
Star Studded Blue Carpet of Of Highly Anticipated War Drama Pippa Ishaan Khattar Soni Razdan Film
पिप्पा प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' की रिलीज डेट बिल्कुल नजदीक है। इससे पहले बुधवार की रात इस फिल्म का मुंबई में प्रीमियर हुआ। इंडस्ट्री के तमाम नामी सितारे फिल्म देखने पहुंचे। इस फिल्म में ईशान खट्टर के अलावा सोनी राजदान, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेनयुली भी अहम भूमिका में हैं। प्रीमियर में जहां महेश भट्ट नजर आए, वहीं मीरा राजपूत भी देवर ईशान का हौसला बढ़ाने पहुंची। और कौन-कौन से सितारे हुए शामिल। आइए जानते हैं...


Pippa Movie: पीटी-76 टैंक का नाम क्यों पड़ा पिप्पा, फिल्म देखने से पहले जानें कुछ और दिलचस्प बातें

Star Studded Blue Carpet of Of Highly Anticipated War Drama Pippa Ishaan Khattar Soni Razdan Film
मीरा राजपूत-विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीरा राजपूत की देवर ईशान खट्टर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ खूब हंसी-तफरी करते हुए तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं। अब जब ईशान की फिल्म रिलीज होने को है, तब भी मीरा राजबूत बढ़-चढ़कर देवर का हौसला बढ़ाने पहुंचीं। अभिनेत्री पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। प्रीमियर में उन्होंने जमकर फोटोग्राफी कराई। मीरा के अलावा विद्या बालन भी ब्लैक कलर की साड़ी में वहां पहुंचीं।
UT69: राज कुंद्रा ने रणवीर सिंह-कार्तिक आर्यन को बताया ओवरएक्टिंग की दुकान, कलाकारों की इन फिल्मों पर कसा तंज

Star Studded Blue Carpet of Of Highly Anticipated War Drama Pippa Ishaan Khattar Soni Razdan Film
महेश भट्ट-सोनी राजदान-शाहीन-जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनी राजदान भी फिल्म में नजर आएंगी। मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और शाहीन भट्ट भी सोनी राजदान के साथ प्रीमियर में दिखे। इसके अलावा रसिका दुग्गल और मुकुल चड्ढा भी ईशान खट्टर की इस फिल्म को देखने पहुंचे। इस दौरान सोनी राजदान ने फिल्म में काम करने का अपना अनुभव भी साझा किया। जावेद अख्तर भी इस खास मौके पर दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Star Studded Blue Carpet of Of Highly Anticipated War Drama Pippa Ishaan Khattar Soni Razdan Film
पिप्पा के प्रीमियर में पहुंचे सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रीमियर में शोभिता धुलिपाला, आदित्य रॉय कपूर, विजय वर्मा, एआर रहमान, जैकी श्रॉफ समेत कई अन्य सितारे भी नजर आए। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने प्रीमियर के दौरान फैंस से इस फिल्म को परिवार के साथ देखने की बात कही। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी।' 
ईशान की फिल्म 'पिप्पा' के प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला

विज्ञापन
Star Studded Blue Carpet of Of Highly Anticipated War Drama Pippa Ishaan Khattar Soni Razdan Film
मुंबई में हुआ पिप्पा का प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ईशान खट्टर भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। अभिनेता ने कहा, 'यह फिल्म बहुत ही भव्य है और बेहद स्पेशल भी'। बता दें कि यह फिल्म 10 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed