{"_id":"649588ca1961113d7e0c9402","slug":"stars-host-reality-show-salman-khan-bigg-boss-ott-2-amitabh-bachchan-karan-johar-shah-rukh-khan-kangana-ranaut-2023-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs: रियलिटी शो के होस्ट बन चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स, अपने दमदार अंदाज से खूब बटोरीं सुर्खियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs: रियलिटी शो के होस्ट बन चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स, अपने दमदार अंदाज से खूब बटोरीं सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
बॉलीवुड सेलेब्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सेलेब्स अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। अक्सर सेलेब्स सभी फील्ड में अपना हाथ आजमाते हैं। अभिनय करते हुए सेलेब्स निर्देशन और प्रोडक्शन में भी अपना करियर बनाते हैं। वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर होस्ट बनकर कमाल दिखाया है। चलिए जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जिन्होंने टीवी पर रियलिटी शो होस्ट कर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई।
2 of 9
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का। सलमान ने बिग बॉस के जरिए होस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई। बिग बॉस टीवी के सभी रियलिटी शोज में सबसे ज्यादा प्रचलित है। सलमान खान ने टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस को होस्ट किया है। फिलहाल वह बिग बॉस 'ओटीटी सीजन 2' को होस्ट कर रहे हैं।
3 of 9
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस लिस्ट में अगला नाम आता है करण जौहर का। करण अपना शो 'कॉफी विद करण' होस्ट करते हैं। इस शो में सिनेमा जगत के कई बड़े सेलेब्स शिरकत करते हैं, जो अपनी निजी जिंदगी के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी अनसुने किस्से साझा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर बतौर होस्ट दो रियलिटी शो होस्ट कर चुके हैं। करण ने 'कॉफी विद करण' के साथ साथ 'बिग बॉस ओटीटी' भी होस्ट किया है। साल 2021 में विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी' की शुरुआत हुई थी, जिसका पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था।
विज्ञापन
5 of 9
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भी शामिल हैं। कंगना बेहतरीन अभिनेत्री के साथ-साथ निर्देशक और निर्माता भी हैं। सिनेमा इंडस्ट्री से अलग रियलिटी शो में भी कंगना ने बतौर होस्ट अपना हाथ आजमाया है। कंगना रियलिटी शो 'लॉकअप' होस्ट कर चुकी हैं। इस शो के जरिए उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।