फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: अभिनय के साथ खेलकूद में भी माहिर हैं ये सितारे, कोई बैडमिंडन का बेहतरीन खिलाड़ी तो कोई फुटबॉल का महारथी

Sat, 17 Feb 2024 06:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 17 Feb 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
stars love sports person in real life ranbir kapoor kartik aaryan abhishek Aparshakti Khurana deepika padukone
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के सितारे सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि वे हर काम में माहिर हैं। अभिनेता हों या अभिनेत्रियां, वे सिर्फ अभिनय करना ही नहीं, बल्कि कई अन्य कामों में भी दिलचस्पी रखते हैं। इनमें से कुछ सितारे खेल की दुनिया में भी नाम रोशन कर चुके हैं। वहीं खेल के लिए फिट होना काफी जरूरी है और इसमें तो अभिनेता व अभिनेत्रियां दोनों ही माहिर हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि वे कौन से सितारे हैं, जिनको खेल में दिलचस्पी है...

stars love sports person in real life ranbir kapoor kartik aaryan abhishek Aparshakti Khurana deepika padukone
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन केवल शानदार फिल्में देने के लिए ही नहीं, बल्कि दिलचस्प तरीके से खेल खेलने के लिए भी जाने जाते हैं। कार्तिक स्टार्स फुटबॉल क्लब से जुड़े हैं। कार्तिक जब स्कूल में थे, तब से फुटबॉल खेल रहे हैं। फुटबॉल खेलना उन्हें इतना पसंद था कि दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने के लिए वह क्लास भी छोड़ देते थे। कार्तिक की पसंदीदा फुटबॉल टीम रियल मैड्रिड है।

stars love sports person in real life ranbir kapoor kartik aaryan abhishek Aparshakti Khurana deepika padukone
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का तो बैकग्राउंड ही स्पोर्ट्स से जुड़ा हुआ है। दरअसल, अभिनेत्री के पिता प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके हैं। यही वजह है कि दीपिका को भी स्पोर्ट्स से काफी लगाव है और वे बैडमिंटन खेलना पसंद करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
stars love sports person in real life ranbir kapoor kartik aaryan abhishek Aparshakti Khurana deepika padukone
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू
इस लिस्ट में अभिनेत्री तापसी पन्नू भी शामिल हैं। तापसी पन्नू अभिनय के साथ साथ स्क्वैश खेलने में माहिर भी हैं। हालांकि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज पर बनीं फिल्म में तापसी ने क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
stars love sports person in real life ranbir kapoor kartik aaryan abhishek Aparshakti Khurana deepika padukone
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर जितने बेहतरीन अभिनेता हैं, उतने ही बेहतरीन फुटबॉल खिलाडी भी हैं। जर्सी नंबर 8 में कूल फुटबॉलर की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर को असल जिंदगी में भी फुटबॉल से बहुत प्यार है। रणबीर ने अपनी टीम ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के लिए कई फ्रेंडली मैच खेले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed