{"_id":"673f2f229d85ed640b0475e0","slug":"stars-who-separated-after-years-a-r-rahman-aamir-khan-reena-dutta-saif-ali-khan-amrita-singh-2024-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B-Town: प्यार, शादी और अलगाव..., वर्षों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद अलग हुईं इन सितारों की राहें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
B-Town: प्यार, शादी और अलगाव..., वर्षों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद अलग हुईं इन सितारों की राहें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:01 PM IST
सार
एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो का तलाक हो गया है। दोनों का रिश्ता करीब तीन दशक चला। इस जोड़ी ने 29 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद एक-दूसरे के साथ को विराम दिया है। सिने जगत में ऐसे और भी सितारे हैं, जो कई साल शादीशुदा जिंदगी में रहने के बाद अलग हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दोस्ती, इश्क और शादी...! इश्क में इंसान साथ जीने-मरने की कसमें खाता है और शादी का मुकाम मिल जाने पर तो समझो सबसे बड़ी मुराद पूरी हो गई। कई सितारे ऐसे हैं, जो प्रेम विवाह के बाद खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। लेकिन, ऐसे भी मामले हैं, जब प्रेम में आईं तमाम बाधाओं को पार कर सितारों ने शादी की, खुशहाल जिंदगी जी, परिवार बनाया और फिर अचानक इनके तलाक की खबर ने सबको हैरान कर दिया। हाल ही में ए आर रहमान ने शादी के 29 साल बाद पत्नी सायरा बानो से तलाक का एलान किया है। उनसे पहले और भी कई सितारे हैं, जिन्होंने कई वर्ष शादीशुदा जिंदगी में रहने के बाद तलाक लिया। इसे 'ग्रे डिवोर्स' भी कहा जाता है। आइए जानते हैं...
2 of 6
जोया अख्तर, जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, हनी ईरानी और शबाना आजमी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जावेद अख्तर-हनी ईरानी
मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने अभिनेत्री और राइटर हनी ईरानी के साथ साल 1972 में शादी की। इनके दो बच्चे- फरहान अख्तर और बेटी जोया हुई। एक दशक से अधिक दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में रहे। फिर वर्ष 1985 में उनका तलाक हो गया। जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से दूसरी शादी रचाई।
3 of 6
आमिर खान-रीना दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान-रीना दत्ता
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान ने वर्ष 1986 में रीना दत्ता से शादी रचाई। दोनों एक-दूसरे के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में रहे और परिवार बनाया। आमिर और रीना के दो बच्चे- बेटा जुनैद खान और बेटी आयरा हैं। लेकिन, शादी के करीब डेढ़ दशक बाद इनकी राहें जुदा हो गईं। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने साल 2005 में किरण राव से शादी रचाई। लेकिन, साल 2021 में इनके बीच भी तलाक हो चुका है। तलाक के बाद भी आमिर की अपनी दोनों एक्स वाइफ से अच्छी बॉन्डिंग है। खास मौकों पर सभी एक साथ नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अमृता सिंह-सोरा अली खान- सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान-अमृता सिंह
सैफ अली खान ने खुद से उम्र में कई साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी रचाई। सैफ-अमृता ने साल 1991 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं- सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। करीब 13 साल के वैवाहिक जीवन के बाद साल 2004 में इनकी राहें जुदा हो गईं। सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी रचाई। करीना और सैफ के दो बच्चे-तैमूर और जेह हैं।
Abhishek Bachchan: सुजीत सरकार को दिखी अभिषेक में जया बच्चन की झलक, बताए 'आई वॉन्ट टू टॉक' की शूटिंग के अनुभव
विज्ञापन
5 of 6
अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान
अभिनेता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। कपल ने 12 दिसंबर 1998 को प्रेम विवाह किया। इनकी जोड़ी हमेशा फैंस की फेवरेट लिस्ट में शामिल रही। कई साल शादीशुदा जिंदगी में रहने के बाद साल 2017 में इनका तलाक हो गया। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान है। अरबाज खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सजदेह भी कई साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद तलाक ले चुके हैं।
Naga And Sobhita: शादी की तैयारियां छोड़ IFFI 2024 पहुंचा यह कपल, परिवार के अन्य सदस्य भी आए नजर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।