{"_id":"673f2ab75b97ec53960a183d","slug":"naga-chaitanya-and-sobhita-dhulipala-attend-iffi-goa-2024-with-family-members-ahead-of-wedding-2024-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Naga And Sobhita: शादी की तैयारियां छोड़ IFFI 2024 पहुंचा यह कपल, परिवार के अन्य सदस्य भी आए नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Naga And Sobhita: शादी की तैयारियां छोड़ IFFI 2024 पहुंचा यह कपल, परिवार के अन्य सदस्य भी आए नजर
Thu, 21 Nov 2024 06:13 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 21 Nov 2024 06:13 PM IST
सार
Naga And Sobhita: दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने अपनी शादी से कुछ दिनों पहले गोवा में आयोजित ‘इफ्फी गोवा 2024’ में शिरकत की। इस दौरान उनके साथ अक्किनेनी परिवार भी नजर आया।
विज्ञापन
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamnagarjuna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला कुछ दिनों में शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले दोनों कपल गोवा में आयोजित ‘इफ्फी गोवा 2024’ में पहुंचे। दोनों ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। यह जोड़ा साथ में काफी खूबसूरत लग रहा था। दोनों ने नागार्जुन, अमला अक्किनेनी और सुशांत के साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया।
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला पहुंचें 'इफ्फी'
- फोटो : एक्स
नागा के परिवार ने ‘इफ्फी’ में की शिरकत
21 नवंबर को अक्किनेनी परिवार ने ‘इफ्फी गोवा’ में अपनी आकर्षक और शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। यह फिल्म फेस्टिवल दिग्गज (एएनआर) अक्किनेनी नागेश्वर राव के शताब्दी वर्ष का जश्न मना रहा है।
IFFI GOA 2024: देसी ओटीटी ‘वेव्स’ ने पैदा कर दी मनोरंजन की लहर, समझिए कि क्या क्या मुफ्त मिलने वाला है...

शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम
शोभिता और नागा साथ आए नजर
सगाई कर चुके कपल नागा चैतन्य और अपनी शादी के कुछ हफ्तों पहले इस समारोह में नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों चार दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी कर सकते हैं। समारोह में हिस्सा लेने पहुंचीं शोभिता को पीच सलवार सूट में देखा गया। जबकि नागा चैतन्य गहरे नीले रंग के ब्लेजर और ट्राउजर में नजर आएं।

When style meets grace
— Trends NagaChaitanya™ (@TrendsChaitu) November 21, 2024
💫 Yuva Samrat @chay_akkineni and #SobhitaDhulipala are the true definition of red carpet royalty at #IFFI2024. #NagaChaitanya #SoChay pic.twitter.com/Jwpcym5r8j
विज्ञापन
विज्ञापन
नागार्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
नागार्जुन करेंगे विशेष चर्चा
22 नवंबर को, ‘इफ्फी’ गोवा अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) के जीवन और कार्यों का जश्न मनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। नागार्जुन इस बात पर चर्चा करेंगे कि एएनआर ने किस तरह से लोगों को प्रभावित किया एक पिता और एक अभिनेता के रूप में उनके बारे में, उनके करियर और प्रतिष्ठित भूमिकाओं के अलावा अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। शताब्दी विशेष कार्यक्रम सुबह 11 से 12 बजे के बीच होगा।

नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला, नागार्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अगस्त में की थी सगाई
बता दें कि दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने इस वर्ष 8 अगस्त को सगाई की। यह समारोह काफी निजी रखा गया था। सगाई में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। उम्मीद है कि यह कपल जल्द ही अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा करेगा।
Abhishek Bachchan: सुजीत सरकार को दिखी अभिषेक में जया बच्चन की झलक, बताए 'आई वॉन्ट टू टॉक' की शूटिंग के अनुभव