फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: ‘पटियाला पैग’ गाते हुए मंच पर फिसले दिलजीत दोसांझ, आयोजकों को दी ये हिदायत

Thu, 21 Nov 2024 05:25 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 21 Nov 2024 05:25 PM IST
सार

Diljit Dosanjh:  पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह गाते-गाते मंच पर अचानक फिसल गए। वीडियो सामने आने के बाद उनके प्रशंसक चिंतित हो गए। विस्तृत जानकारी नीचे जानें…
 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh slipped and fall down on stage during ahmedabad dil luminati tour for this reason
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझा इन दिनों अपने भारत दौरे पर हैं। वह अलग-अलग शहरों का दौरा करते हुए अपना कॉन्सर्ट दिल-लुमिनाती कर रहे हैं। रविवार को अहमदाबाद में आयोजित संगीत कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। दिलजीत के प्रशंसक तब चिंतित हो गए जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आइए जानते हैं क्या हुआ दिलजीत के साथ?


 
Diljit Dosanjh slipped and fall down on stage during ahmedabad dil luminati tour for this reason
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
गाते-गाते फिसले दिलजीत
दरअसल, गायक अपने चल रहे ‘दिल-लुमिनाती टूर इंडिया’ के तहत अहमदाबाद में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान वह मंच पर फिसलकर गिर गए, जिससे उनके प्रशंसक चिंतित हो गए। घटना का एक वीडियो अब वायरल हो गया है, जिसमें गायक को संगीत कार्यक्रम में ‘पटियाला पैग’ गाना गाते हुए देखा जा सकता है। 
Rifle Club: रैपर हनुमानकाइंड की डेब्यू फिल्म 'राइफल क्लब' की रिलीज डेट आई सामने, अनुराग कश्यप भी दिखाएंगे कमाल
Diljit Dosanjh fell during his Live concert in Ahmedabad! Bro fell at the right lyrics "Hor Kisi te Dul gaya"!!
byu/TheCalm_Wave inBollyBlindsNGossip

 
Diljit Dosanjh slipped and fall down on stage during ahmedabad dil luminati tour for this reason
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh
इस वजह से गिरे दिलजीत
गायक अपना प्रदर्शन देने में पूरी तरह से खोए हुए थे। इस दौरान वह अचानक मंच पर फिसल गए, लेकिन उन्होंने खुद को जल्द ही संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन को बीच में रोक दिया और आयोजकों को कुछ प्रॉप्स का उपयोग करने में सावधानी बरतने को कहा। 

View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)


विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh slipped and fall down on stage during ahmedabad dil luminati tour for this reason
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
दिलजीत ने आयोजकों से क्या कहा?
 दिलजीत ने प्रदर्शन को बीच में रोकते हुए आयोजकों से कहा, "आप लोग यहां जो आग लगा रहे हैं, ऐसा मत करो। इससे मंच पर तेल गिर रहा है।” उन्होंने अपना प्रदर्शन फिर से शुरू करने से पहले अपने प्रशंसकों को आश्वस्त करते हुए कहा, "मैं ठीक हूं, मैं ठीक हूं।" 
Nayanthara: जब नयनतारा ने बदला अपना धर्म, हिंदू रीति रिवाज से की शादी, विग्नेश शिवन के साथ जोड़ा जन्मों का साथ

 
विज्ञापन
Diljit Dosanjh slipped and fall down on stage during ahmedabad dil luminati tour for this reason
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत का भारत दौरा
दिलजीत का गाना सुनने के लिए भीड़ ने शोर मचाया और उन्होंने अपना प्रदर्शन जारी रखा। अपनी प्रस्तुति से उन्होंने स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  इसी कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने अपने गानों में शराब और हिंसा के उल्लेख को लेकर हुए विवाद पर लोगों को संबोधित किया। दिलजीत इसके बाद कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, इंदौर और चंडीगढ़ में कार्यक्रम करते हुए 29 दिसंबर को गुवाहाटी में प्रस्तुति देंगे।
Nayanthara: जब नयनतारा ने बदला अपना धर्म, हिंदू रीति रिवाज से की शादी, विग्नेश शिवन के साथ जोड़ा जन्मों का साथ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed